26 जुलाई 2021 का राशिफल, जानें कैसा रहने वाला हैं आपके लिए स्वान का पहला सोमवार…

मेष- आज चन्द्रमा का एकादश गोचर लाभप्रद है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। गुरु छात्रों को उन्नति देगा। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृष- गुरु व चन्द्रमा का दशम गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। माता का आशीर्वाद लें।

मिथुन- गुरु व चन्द्रमा का नवम में व सूर्य का कर्क गोचर मंगलमय है। जॉब में पद परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। पीला व सफेद रंग शुभ है।

कर्क- छात्रों को शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। गृह निर्माण में नए कार्य आरंभ  कर सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। बिजनेस में सफलता से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- बैंकिंग व प्रशासनिक जॉब के कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। गुरु व चन्द्रमा के सप्तम गोचर का लाभ लें। सूर्य उपासना करें व उनका आशीर्वाद लें। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।

कन्या- जॉब में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे।चन्द्रमा गुरु का खष्ठम व सूर्य का नवम गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ देगा। गेंहू का दान करें। नीला व सफेद रंग शुभ है। पॉलिटिशियन सफल रहेंगे।

तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में भी उन्नति है। स्वास्थ्य में सफलता के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृश्चिक- व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है।चावल का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

धनु- आज आर्थिक  प्रगति के सुख से प्रसन्नता है। तृतीय गुरु व चन्द्रमा छात्रों को लाभ देंगे। आज गृह निर्माण सम्बन्धी प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। नीला व हरा रंग शुभ है।

मकर- शनि इसी राशि में है। जॉब में नवीन दायित्व आरंभ के लिए आज समय अनुकूल है। गुरु व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर लाभ देगा। परिवार में खुशहाली की स्थिति रहेंगे। आईटी व मीडिया जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

कुंभ- गुरु व चन्द्रमा एकसाथ इस राशि में गज केसरी योग बना रहे हैं। सूर्य व शनि जॉब व व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। शनि व गुरु के बीज मंत्र  का जप करें।

मीन- चन्द्रमा व गुरु का द्वादश गोचर आध्यात्मिक है। छात्र सफल रहेंगे। गुरु रुके धन का आगमन करा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। पूरा श्रावण माह शिव जी की पूजा करते रहें। अन्न दान करें।

Back to top button