12 अगस्त 2021 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष- आज गुरु का कुंभ व चन्द्र का कन्या राशि मे गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। संतान की प्रगति को लेकर ख़ुश रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।

वृष- शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल व शुक्र जमीन या वाहन खरीदने का प्लान बनाएंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

मिथुन- चन्द्रमा का तृतीय में व सूर्य का द्वितीय गोचर मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

 कर्क- राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल समय है। जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बिजनेस में चन्द्र व शुक्र गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व नीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

सिंह- जॉब में राशि स्वामी सूर्य के कर्क व चन्द्र के कन्या राशि में गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। लाल व पीला रंग शुभ है।

कन्या- व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का इस राशि में गोचर प्रत्येक कार्यों में लाभ देगा। सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 बार पाठ करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में उच्चाधिकारियों से तनाव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

वृश्चिक- जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

धनु- आज चन्द्र का कन्या व सूर्य का कर्क गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। बैंकिंग व मीडिया जॉब से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। नारंगी व हरा रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

मकर- शनि व चन्द्रमा टेक्निकल मैनेजमेंट व बैंकिंग जॉब में उन्नति देंगे। शुक्र व चन्द्रमा बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

कुंभ- गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा व शुक्र का अष्टम गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें।

मीन- राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। गुरु का द्वादश व चन्द्र का सप्तम गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। पीला व लाल रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। तिल का दान करें।

Back to top button