23 अप्रैल 2018 दिन सोमवार का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग: आज इन राशि वालो की झोली में बरसेगी खुशियाँ

23 अप्रैल 2018 दिन सोमवार का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

आप सभी का मंगल हो…

आज का पञ्चाङ्ग

ऋतु-बसंत
माह-वैशाख
पक्ष-शुक्ल
तिथि-अष्टमी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:33
सूर्यास्त-06:27
राहूकाल(अशुभमुहूर्त) प्रातः
07:30 से 09:00 बजे तक
दिशाशूल-पूर्व
शुभदिशा-पश्चिम
अमृतमुहूर्त-प्रातः 05:40 से 07:10 तक।

आज का राशिफल

मेष:- आज किसी नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। आज सरकारी लाभ होने की संभावना है। व्यापार में व्यावसायिक लाभ होगा। विचारों में शीघ्र ही परिवर्तन होंगे। 
राशिरत्न:-मूंगा

23 अप्रैल 2018 दिन सोमवार का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग: आज इन राशि वालो की झोली में बरसेगी खुशियाँ

वृष:- आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है। आज मित्रों तथा स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट आनंदप्रद रहेगी। आज के दिन का अधिकांश भाग धन सम्बंधित योजना बनाने में ही बिता देंगे।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:- आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी रहेगा। उत्तम भोजन और वस्त्र की सुविधा भी आपको आज मिलेगी। मन में किसी प्रकार के निषेधात्मक विचार को प्रवेश न करने दें। व्यवसाय और व्यापार में अनुकूल वातावरण से मन में प्रसन्नता रहेगी। 
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:- आर्थिक दृष्टिकोण से आज आय के मुकाबले खर्च अधिक रह सकता है। आंखों में तकलीफ हो सकती है। किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखें। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायी दिन है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। 
राशिरत्न:-मोती

सिंह:- आज सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आनंदप्रद और लाभप्रद समाचार मिलेंगे। मित्रों के भी शुभ समाचार मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी तथा धनलाभ होगा। मानसिक चिंता हो सकती है। परिजनों और संतानों के साथ मनमुटाव होने की घटना भी बन सकती है। 
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:- आज आपका व्यापर व नौकरी दोनों दिन अनुकूल रह सकेगा। परिजनों के साथ आपका सम्बंध प्रेमभरा रहेगा। मित्रों और स्वजनों से उपहार मिलेगा। अधिकारीगण आपसे प्रसन्न रहेंगे। किसी रमणीय स्थल पर छोटे से प्रवास का आयोजन होगा। मित्रों से लाभ होगा। 
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:- संभव है आज शारीरिक रूप से शिथिलता और आलस्य रहे। संतान के साथ भी मतभेद हो सकता है परंतु मध्याह्न के बाद कार्यालय के वातावरण में सुधार होगा। सामाजिक क्षेत्र में भी मान-सम्मान प्राप्त करने के प्रसंग बनेंगे। 
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:- आज शारीरिक एवं मानसिक रूप से आप अस्वस्थ हो सकते हैं। मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखने से परिस्थिति अनुकूल बन सकेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपत्ति आ सकती है। अधिकारियों से बनाकर रखें। राशिरत्न:-मूंगा

धनु:- आज पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे, मध्याह्न के बाद आपके मन में नकारात्मक विचारों की भावनाओं से भारीपन का अनुभव होगा। क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:- आज परिवार में सुख-शांति और आनंदपूर्ण वातावरण बना रहेगा। मान सम्मान मिलने की भी संभावना है। आर्थिक लाभ होगा। मध्याह्न के बाद आप मित्रों और स्वजनों के साथ सावधानीपूर्वक रहें। वाहनसुख मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। 
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:- कला के प्रति आज आपकी विशेष अभिरुची रहेगी। खर्च की मात्रा आज के दिन अधिक रहेगी। संतान से संबंधित प्रश्न सताएंगे। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ होगा। व्यवसाय में कर्मचारियों का सहयोग आपको मिलेगा। 
राशिरत्न:-नीलम

मीन:- आज कुछ अजीर्ण विचारों की अधिकता के कारण मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा। पेट में तकलीफ हो सकती है। आज विद्यार्थियों के लिए लाभकारी दिन है। यात्रा-प्रवास के लिए समय अनुकूल नहीं है। मान-सम्मान का ध्यान रखें। 
राशिरत्न:-पुखराज

आज के दिन का विशेष महत्व

1. आज बसंत ऋतु वैशाख माह शुक्लपक्ष अष्टमी तिथि है।
2. आज दुर्गाष्टमी, अन्नपुर्णाष्टमी व्रत है।
3. आज नामकरण, अन्नप्राशन, जातकर्म, कर्णभेद, मुण्डन ससंस्कार, द्विरागमन वधूप्रवेश, विपड़न व्यापार ,सर्वदेवप्रतिष्ठा उत्तर पश्चिम दिगयात्रा मुहूर्त है।

प्रेरणा दाई चौपाई

चारिउ सील रूप गुन धामा। तदपि अधिक सुखसागर रामा।

अर्थ:- गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि माताएं विचार कर आपस मे कहती हैं कि ये चारों राजकुमार रूप, गुण, शील के धाम(खजाना) हैं किंतु इन सब मे सबसे आधिक सुख के सागर श्री राम हैं ।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद, व संगीत मय श्रीरामकथा श्रीमद्भागवत कथा व्यास ।।
।।श्री अयोध्याम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button