Honor Gala Festival सेल: इस सेल में कई डिवाइस पर 50 फीसदी तक का डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Honor कल यानी की 8 अप्रैल से Honor Gala Festival सेल का आयोजन कर रहा है। इस सेल में कई लेटेस्ट स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स और वियरेबल्स पर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। Honor Gala Festival सेल 8 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। 5 दिनों तक चलने वाले इस सेल में कई डिवाइस पर 50 फीसद तक का डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। आइए, जानते हैं इस सेल में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में

Honor Gala Festival सेल का आयोजन कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट के अलावा प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आयोजित की जा रही है। इस सेल में Honor 9N, Honor 9 Lite, Honor 9i, Honor 7S, Honor 7A, Honor 10 Lite और Honor 10 जैसे मिड और बजट स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
इस सेल में कंपनी द्वारा लिस्ट किए डिस्काउंट की बात करें तो Honor 9N को Rs 9,499 में, Honor 9 Lite को 9,499 में, Honor 9i को 10,999 में, Honor 7S को 5,499 में, Honor 7A को 6,999 में, Honor 10 Lite को 11,999 में और Honor 10 को 24,999 में ऑफर किया जा रहा है। इन सभी स्मार्टफोन पर आप एक्सचेंज ऑफर्स का भी लाभ ले सकते हैं। साथ ही, एक्सिस बैंक कार्ड धारकों को 5 फीसद तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।
Honor के CMO सुहैल तारिक ने कहा, जब से Honor ब्रांड को भारत में लॉन्च किया गया है हमें देशभर के यूजर्स से काफी प्यार और विशवास मिला है। हम काफी समय से भारत में हैं जिसके लिए हम अपने ग्राहकों को इस बड़े सेल के माध्यम से धन्यवाद देना चाहते हैं।





