Honor 8X की बिक्री भारत में शुरू, कीमत 15 हजार से कम

Honor के लेटेस्ट स्मार्टफोन Honor 8X की बिक्री भारत में शुरू कर दी गई है. इसे अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को इसी महीने लॉन्च किया था. इसे पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था. कंपनी ने भारत में इस स्मार्टफोन को 4GB रैम + 64GB स्टोरेज, 6GB रैम + 64GB स्टोरेज और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट पेश किया गया है. इनकी कीमत क्रमश: 14,999 रुपये, 16,999 रुपये और 18,999 रुपये रखी गई है. ग्राहकों को ये स्मार्टफोन ब्लैक, रेड और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.
इस अमेजन एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन का मुकाबला बाजार में Xiaomi Redmi Note 5 Pro, Asus ZenFone Max Pro M1, Nokia 6.1 Plus, Motorola One Power और Realme 2 Pro जैसे स्मार्टफोन से है.
Honor 8X के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
इस स्मार्टफोन के बैक में प्रीमियम ग्लास फिनिशिंग दी गई है. वहीं इसके फ्रंट में नॉच डिस्प्ले है. ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो बेस्ड EMUI 8.2.0 पर चलता है और इसमें डुअल-सिम स्लॉट (नैनो+नैनो-माइक्रो एसडी) दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 19.5:9 रेश्यो के साथ 6.5-इंच फुल-HD+ (1080×2340 पिक्सल) डिस्प्ले पैनल मौजूद है.
फोटोग्राफी के सेक्शन की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 20 मेगापिक्स का है वहीं सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है. वहीं इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसका अपर्चर f/2.0 है. साथ ही आपको बता दें बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें AI बेस्ड फीचर्स दिए गए हैं. इस स्मार्टफोन में पावर सेविंग फीचर के साथ 3,750mAh की बैटरी दी गई है.
कनेक्टिविटी के लिहाज से इस स्मार्टफोन में 4G VoLTE, डुअल-बैंड Wi-Fi 802.11ac (2.4GHz और 5GHz), aptX सपोर्ट के साथ ब्लूटूथ v4.2 LE, GPS/ A-GPS, ग्लोनास, एक माइक्रो-USB पोर्ट और एक 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट दिया गया है. साथ ही इस स्मार्टफोन में GPU टर्बो टेक्नोलॉजी भी दी गई है.





