जेल में पूरी रात फूट-फूट कर रोती रही हनीप्रीत, नहीं दिया किसी भी सवालों का जवाब

हरियाणा पुलिस की गिरफ़्त में आई हनीप्रीत की पूरी रात हवालात में गुज़री. पंचकूला के सेक्टर 23 थाने में पुलिस ने हनीप्रीत से सख्ती से पूछताछ की. बताया जा रहा है कि इस दौरान वे कई बार रो पड़ी. हनीप्रीत ने  कैमरे के सामने ये दावा भी किया कि उस पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं.Honeypreet weeping at night

जेल में बंद राम रहीम की करीबी हनीप्रीत ने कैमरे पर अपनी बेगुनाही का दावा किया. हनीप्रीत ने कहा कि उस पर लगा हर इल्जाम झूठा है और राम रहीम के साथ उसका बाप-बेटी का रिश्ता है.

पंचकूला के सेक्टर-23 थाने में हनीप्रीत से सवालों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा. हनीप्रीत से सच उगलवाने के लिए हरियाणा पुलिस ने स्पेशल टीम बनाई है जिसकी कमान आईजी ममता सिंह संभाल रही हैं. पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर 38 दिन हनीप्रीत कहां छिपी रही और इस दौरान किन-किन लोगों से उसकी मुलाकात हुई.

इसे भी पढ़े: Big Breaking: राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार हनीप्रीत को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कल होगी पेशी

थाने में कुछ ऐसे कटी हनीप्रीत की रात

थाने में हनीप्रीत को खाने में दाल और दो रोटियां दी गईं. हनीप्रीत ने खाना खाया और फिर थाने के एक कमरे में काफी देर तक अकेली रही. इस बीच हनीप्रीत की मेडिकल जांच करने के लिए डॉक्टरों की एक टीम भी अस्पताल पहुंची. लेकिन इस टीम में कोई भी महिला डॉक्टर नहीं थी. ऐसे में हनीप्रीत ने मेडिकल जांच करवाने से इनकार कर दिया.

गिरफ़्तारी के बाद पुलिस हनीप्रीत से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि हरियाणा में हुई हिंसा की साज़िश को पूरी तरह बेनकाब किया जा सके. बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान हनीप्रीत कई बार रो भी पड़ी.

Back to top button