हनीप्रीत नहीं हैं गुरमीत राम रहीम की गोद ली हुई बेटी, है ये बड़ी वजह…

सिरसा। डेरा सच्चा सौदा चीफ गुरमीत राम रहीम का हनीप्रीत को अपनी तीसरी बेटी बताकर गोद लेने का दावा कानूनी रूप से सही साबित नहीं होता। कानून के अनुसार जिस बच्चे को गोद लिया जाता है, उसकी उम्र 15 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए और गोद लेने और गोद लिए जाने वाले की उम्र के बीच 21 साल का अंतर जरूरी है। गुरमीत व हनीप्रीत की उम्र में 15 साल का ही अंतर है। 
हनीप्रीत नहीं हैं गुरमीत राम रहीम की गोद ली हुई बेटी, है ये बड़ी वजह...

आगे पढ़िए क्या कहते हैं कानून के जानकार…

– कानून के जानकार कहते हैं कि उम्र में 21 साल छोटा होने की शर्त इसीलिए रखी गई है, ताकि रिश्ते की पवित्रता बनी रहे और अभिभावक द्वारा बच्चे के शारीरिक शोषण की गुंजाइश न रहे। 
– गुरमीत राम रहीम का जन्म 1967 का है जबकि प्रियंका तनेजा उर्फ हनीप्रीत का जन्म 1982 का। दोनों की उम्र में महज 15 साल का अंतर है।
– कानून के जानकार बताते हैं कि हनीप्रीत को गुरमीत गोद नहीं ले सकता। 
– हिंदू एडॉप्शन एंड मेंटेनेंस एक्ट के सेक्शन 11 के भाग 3 व 4 में साफ लिखा है कि गोद लेने वाले से गोद लिया जाने वाला 21 साल छोटा होना चाहिए। 
– सेक्शन 10 में लिखा गया है कि 15 साल तक के बच्चे को ही गोद लिया जा सकता है। इससे बड़ी उम्र के बच्चे को गोद नहीं लिया जा सकता है। 

डेरे में ही हुई थी हनीप्रीत की शादी

– यहां हनीप्रीत उर्फ प्रियंका से हुई थी विश्वास गुप्ता की शादी
– हनीप्रीत का असल नाम प्रियंका था। वह फतेहाबाद की रहने वाली है। 
– बाबा ने उसका नाम बदलकर हनीप्रीत किया था। 14 फरवरी 1999 में हनीप्रीत और विश्वास गुप्ता की सत्संग में शादी हुई। 
– विश्वास गुप्ता ने आरोप लगाया था कि शादी के बाद भी हनीप्रीत डेरे में रहती थी। एक बार भी उसे विश्वास के साथ नहीं भेजा गया। 
– विश्वास ने आरोप था कि हनीप्रीत के बाबा के साथ अवैध संबंध थे। वह उनके साथ कमरे में रहती थी।
– उसने जब इस पर आपत्ति जताई तो बाबा ने सार्वजनिक रुप से हनीप्रीत को अपनी तीसरी बेटी घोषित कर दिया और विश्वास गुप्ता को अपना दामाद बना लिया।

इसे भी देखें:- कहीं दिल्ली की तरह लखनऊ मेट्रो भी न बन जाए सुसाइड पॉइंट…

विश्वास गुप्ता और उसके पिता ने कर दिया था कोर्ट केस

– विश्वास गुप्ता और एमपी गुप्ता ने बाबा पर हाईकोर्ट में केस कर दिया था। काफी दिन तक केस चला। केस हार जाने के बाद तलाक हो गया और समझौता हो गया। 

फिर बाबा के डेरे में माफी मांगने पहुंचा था विश्वास गुप्ता

– इसके बाद विश्वास गुप्ता और उनके पिता एमपी गुप्ता डेरा सच्चा सौदा पहुंचे। उन्होंने लाखों लोगों के बीच गुरमीत राम रहीम से माफी मांगी। गुरमीत राम रहीम वीडियो में संगत से निर्णय सहमति लेकर उन्हें माफ कर दिया था।
Back to top button