मोदी सरकार की ऐतिहासिक जीत: दुनिया का दूसरा सबसे अमीर क्रिमिनल दाऊद की हुई…

अंडरवर्ल्ड डॉन और 1993 मुंबई बम धमाकों का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम के खिलाफ भारत सरकार को बड़ी सफलता मिली है। भारत सरकार ने इस संबंध में ब्रिटेन सरकार को एक डॉजियर सौंपा था जिस पर कार्रवाई करते हुए दाऊद इब्राहिम की वहां मौजूद संपत्ति को जब्त कर लिया गया है।

Historic victory of Modi government

ब्रिटेन सरकार ने दाऊद की जो संपत्ति जब्त की है उमसें एक होटल और कई घर शामिल है जिनकी कीम करोड़ों में बताई जा रही है। भारत सरकार ने ब्रिटेन को जो डॉजियर सौंपे थे उसमें दाऊद पर आर्थिक पाबंदियां लगाने की मांग की थी। बताया जा रहा है कि दाऊद ने ब्रिटेन में करीब 4000 करोड़ की संपत्ति जुटा ली थी जिसे वहां की सरकार ने जब्त किया है।

गुजरात पहुंचे शिंजो आबे का भव्य स्वागत, पीएम मोदी के साथ करेंगे रोड शो

फोर्ब्स मैग्जीन के अनुसार, कोलंबिया के ड्रग्स तस्कर पाब्लो एस्कोबार के बाद अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम दुनिया का दूसरा सबसे अमीर क्रिमिनल है। फोर्ब्स के मुताबिक, दाऊद की कुल संपत्ति 6.7 अरब डॉलर की है।

दाऊद के 21 फर्जी नाम

ब्रिटेन की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया था कि दाऊद 21 फर्जी नामों से रह रहा था। दाऊद के 21 नामों में अब्दुल, शेख, इस्माईल, अब्दुल अजीज, अब्दुल हमीद, अब्दुल रहमान, शेख, मोहम्मद, इस्माईल, अनीस, इब्राहिम, शेख, मोहम्मद भाई, बड़ा भाई, दाऊद भाई, इकबाल, दिलीप, अजीज, इब्राहिम, दाऊद, फारूकी, अनीस इब्राहिम, दाऊद, हसन, शेख, कासकर, दौद हसन, शेख इब्राहिम, मेमन कासकर, दाऊद हसन, इब्राहिम मेमन, दाऊद इब्राहिम, साबरी दाऊद, साहब, हाजी, और सेठ बड़ा शामिल हैं।

Back to top button