हिमाचल के व्यापारी की अटैची काटकर उड़ाए 70 हजार

रुद्रपुर: हल्द्वानी जा रही बस में सवार हिमाचल प्रदेश के एक व्यापारी की अटैची काटकर बदमाशों ने 70 हजार नकदी पार कर ली। इसका पता चलते ही उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने रुद्रपुर पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  हिमाचल के व्यापारी की अटैची काटकर उड़ाए 70 हजार

हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर निवासी गोपाल दत्त ने पुलिस को बताया कि उनकी शिमला में जनरल स्टोर की दुकान है। उनकी ससुराल हल्द्वानी के फुटकुआं के हरिपुर में है। शाम को वह पत्नी गंगा और बच्चों के साथ हल्द्वानी के लिए टनकपुर डिपो की बस में सवार हुए। जिसके बाद वो सुबह वह रुद्रपुर बस स्टेशन पर उतरे। इसके बाद वह हल्द्वानी जाने वाली बस में सवार हो गए।

गोपाल दत्त का कहना था कि हल्द्वानी जाने वाली बस में चढ़ते समय सामान रखने में चार-पांच युवकों ने उनकी मदद करने की कोशिश की। साथ ही अटैची को अपने पास वाली सीट पर रख दिया। इसके बाद पांचों युवक पंतनगर मोड़ पर उतर गए। जब वह अपने ससुराल पहुंचे तो अटैची कटी हुई मिली। अटैची में रखे 70 हजार रुपये की नकदी और एक सोने की अंगूठी गायब थी। कोतवाल कैलाश भट्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

Back to top button