हिलेरी क्लिंटन पहुंची पर्यटन स्थल मांडव

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन अब से कुछ देर पहले धार जिले के पर्यटन स्थल मांडू पहुंची. यहां पर उनके साथ चार अन्य साथी भी आए है, हिलेरी क्लिंटन की सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मियों के साथ जिला प्रशासन भी पूरी तरीके से मुस्तैद है.वे आज मांडू की ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन करेंगी.

इसके बाद वे मालवा की स्वागत परंपरा के साथ-साथ यहां स्वादिष्ट भोजनों का भी लुत्फ लेंगी. साथ ही वहीं उनके ठहरने का विशेष इंतजाम जहाज महल परिसर के तवेली महल में किया गया है, हिलेरी क्लिंटन जहाज महल सहित अन्य स्थानों को देखकर धरोहरों के इतिहास के बारे में जानकारी लेंगी. माण्डव से लौटने के बाद हिलेरी अहिल्या माता की गादी पर भी दर्शन करने जाएंगी.

बड़ी खबर: 10वीं फेल इस शख्स ने अमेजॉन को लगाया 1.3 करोड़ रुपए का जुर्माना

बड़ी खबर: 10वीं फेल इस शख्स ने अमेजॉन को लगाया 1.3 करोड़ रुपए का जुर्माना

गौरतलब है कि, अपनी निजी यात्रा पर भारत आईं अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन रविवार रात साढ़े दस बजे मध्य प्रदेश में खरगोन जिले की पवित्र नगरी महेश्वर पहुंची. पूर्व विदेश मंत्री एक स्पेशल प्लेन से इंदौर और वहां से सड़क मार्ग द्वारा महेश्वर पहुंची. मध्य प्रदेश सरकार ने हिलेरी का पारम्परिक तरीके से स्वागत किया और उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा भी प्रदान किया. हिलेरी के साथ उनके चार मित्र भी भारत भ्रमण पर आए हैं, जिनमे से दो पुरुष हैं और दो महिला हैं.

Back to top button