हाईकोर्ट ने गुड़िया गैंगरेप केस में सुस्ती बरतने पर CBI को लगाई फटकार

हाई कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश में हुए गुड़िया गैंगरेप और हत्या के मामले में सुस्ती बरतने पर सीबीआई की जमकर फटकार लगाई हैं, कोर्ट ने सीबीआई से पूछा है कि, अभी तक इस मसले की पूरी जाँच क्यों नहीं हो पाई है. वहीं कोर्ट ने इस केस पर सख्ती बरते हुए सीबीआई को जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश करने को कहा है High court gangrape

सीबीआई ने कोर्ट से कहा कि जांच के लिए टेस्ट करने है. जिसे करने में कम से कम दो हफ्ते लग जाते हैं. इसके बाद हाई कोर्ट ने सीबीआई के निवेदन को स्वीकार करते हुए जांच पूरी करने के लिए उन्हें 15 दिन का समय दिया है.

इसे भी पढ़े: मनचलो को महिला के साथ छेड़छाड़ करना महंगा, महिला ने की चप्पल से पिटाई

ज्ञात हो आपको 4 जुलाई 2017 को शिमला के कोटखाई में एक छात्रा स्कूल से लौटते वक्त लापता हो गई थी. जिसके बाद छात्रा की तलाश कर रही पुलिस को वो दो दिनों बाद कोटखाई के जंगलों में निर्वस्त्र लाश के रूप में मिली थी. वहीं रिपोर्ट में इस बाद की पुष्टि जा चुकी थी कि छात्रा का गैंगरेप हुआ है, जिसके आरोप में एसआईटी ने 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया था.

Back to top button