कुत्तों के साथ ऐसी हरकत करता था युवक, की थाने में लोगों ने किया हंगामा

गली के लगभग सारे कुत्ते घायल नजर आ रहे थे। कुछ दिन तक कॉलोनी में किसी ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब माजरा समझ में आया तो लोगों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। पढ़िए क्यों हो रहे थे कुत्ते घायल…
इंद्रापुरम स्थित जज कालोनी में कुत्ते के बच्चे के ऊपर बाइक चढ़ने से हंगामा हो गया। मामला बाजार चौकी तक पहुंच गया। वहां पशु क्रूरता निवारण सोसायटी की उपाध्यक्ष के पहुंचने से मामला गर्मा गया। कालोनी के लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चौकी में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

जज कालोनी के लोगों का आरोप है कि कालोनी में ही रहने वाला एक युवक तेज गति से बुलेट चलाता है। वह जान बूझकर कुत्तों के ऊपर बुलेट चढ़ाता है। पूर्व में भी कई कुत्तों के ऊपर बाइक चढ़ाकर उन्हें घायल कर चुका है।

पहले कुत्ते के बच्चे को प्यार से पास बुलाया और चढ़ा दी बुलेट

कालोनी के लोगों के मुताबिक सोमवार को भी युवक बुलेट से जा रहा था। कॉलोनी में उसने एक आवारा कुत्ते के बच्चे को बुलाया।

बच्चा उसके पास आया तो उसने कुत्ते के पैर के ऊपर बुलेट चढ़ा दी। इससे कुत्ते के बच्चे की टांग टूट गई। इससे गुस्साएं लोगों ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चौकी पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना पर पशु क्रूरता सोसायटी की उपाध्यक्ष पूजा भूखंड भी वहां पहुंच गईं। आरोपी युवक के पक्ष में भी लोग पहुंच गए। दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

 
 
Back to top button