यहां हैं स्वर्ग जानें का दरवाजा, जानें यहां से जुड़ी कुछ खास बातें…

आपने कई पौराणिक कथा और कहानियों में स्वर्ग के बारे में सुना होगा कि स्वर्ग में अप्सराएँ होती हैं और जो अच्छे कर्म करता हैं उसे स्वर्ग मिलता है। ये बातें सुनकर स्वर्ग देखने की इच्छा करती हैं, लेकिन उसके लिए मरने भी तो जरूरी हैं। लेकिन अब स्वर्ग देखने के लिए मरने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि स्वर्ग जाने का दरवाजा मिल गया है। आइये जानते हैं स्वर्ग के इस दरवाजे के बारे में।

चीन में एक ऐसा पहाड़ है जहां पर स्वर्ग का दरवाजा है, लेकिन यहां पहुंचना इतना आसान नहीं है। इस पहाड़ का नाम है तियानमेन माउंटेन, जिसकी ऊंचाई 5 हजार फीट है और ये दुनिया का सबसे ऊंचा पहाड़ है। यहांं एक गुफा है और इसे एक प्रमुख टूरिस्ट अट्रैक्शन प्लेस भी कहा जाता है। चीन में इस गुफा को स्वर्ग का दरवाजा भी कहा जाता है। बताया जाता है कि 253 ईस्वी में पहाड़ का कुछ हिस्सा टूट गया था, जिससे इस गुफा का निर्माण हुआ। इसकी लंबाई 196 फीट, ऊंचाई 431 फीट तथा चौड़ाई 187 फीट है।

इस पहाड़ की खासियत ये है कि ये चारों तरफ से बादलों से घिरी हुई है। इस कारण से लोग इसे स्वर्ग का दरवाजा कहने लगे। टूरिस्ट यहां जाने के लिए सड़क के अलावा केबल वे का उपयोग भी करते हैं। दुनिया का सबसे लंबा 24459 फीट और ऊंचाई पर बने इस केबल वे का नाम गिनीज बुक्स ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

केबल वे और सड़कों से उतरने के बाद लोग सीढिय़ां चढ़कर गुफा तक पहुंचते हैं। ताओ फिलॉसिफी के मुताबिक, ये स्टेप सुप्रीम नंबर है और सम्राट का प्रतीक है। इस गुफा की शुरुआत 20वीं शताब्दी में तियानमेन माउंटेन के पास एक वाटरफॉल से हुई थी, जो कि सिर्फ 15 मिनट के लिए ही दिखाई देता था। इसके बाद गायब हो जाता था। इसका पानी 1500 मीटर की ऊंचाई से सीधे नीचे गिरता था। अब इस वाटरफॉल का कोई नामोनिशान नहीं है।

इस माउंटेन के बारे में ये भी कहा जाता है कि यहां पर काफी खजाने छुपे हुए हैं। इसे ढूंढऩे की कोशिश भी कई लोगों ने की, लेकिन वे असफल रहे। अब ये एक टूरिस्ट प्लेस है जहां पर हर साल लाखों टूरिस्ट घूमने आते हंै और स्वर्ग के दर्शन करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button