सोने और चांदी में आई भारी गिरावट

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के संकेत के बीच स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग के कारण राजाधानी के सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच बीते सप्ताह सोने की कीमत मामूली गिरावट के साथ 30,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोने और चांदी में गिरावट आई

कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोने और चांदी में गिरावट आई

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना सप्ताहांत में गिरावट दर्शाता 1,297.10 डॉलर प्रति औंस और चांदी कमजोरी के साथ 16.98 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

ये भी पढ़ें: अब आप बनाए खुद फिल्म, Google ने लॉन्च किया ये फीचर

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कमजोर शुरआत हुई। कमजोर वैश्विक संकेतों और रेलू हाजिर बाजार की सुस्त मांग के कारण ये कीमतें क्रमश: 30,500 रुपये और 30,350 रुपये प्रति 10 ग्राम तक लुढ़क गईं। अच्छी बात यह रही कि उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच तनाव की ताजा स्थिति के बाद निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सर्राफा बाजार की ओर हुआ। इससे कीमतों में कुछ सुधार हुआ।

इसके बावजूद ये कीमतें 50. 50 रुपये की मामूली गिरावट के साथ सप्ताहांत में क्रमश: 30,800 रुपये और 30,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुईं। गिन्नी की कीमत सप्ताहांत में 24,700 रुपये प्रति आठ ग्राम पर बंद हुई। लिवाली और बिकवाली के बीच चांदी तैयार की कीमत घट-बढ़ के बाद सप्ताहांत में 900 रुपये की गिरावट के साथ 40,500 रुपये प्रति किग्रा जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 1,090 रुपये की गिरावट के साथ 39,725 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई। चांदी सिक्कों की कीमत लिवाल 74,000 रुपये और बिकवाल 75,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिरता का रुख दशार्ती बंद हुई।

Back to top button