त्योहार के सीजन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, कई हलवाइयों की दुकानों से लिए सैंपल

दीपावली के त्योहार के सीजन को देखते हुए सोनीपत में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। सोनीपत खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपनी टीम के साथ लगातार हलवाइयों की दुकानों पर जाकर सैंपलिंग कर रहे हैं।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पहले ही हलवाइयों की बैठक बुलाकर मिठाइयों में मिलावट न करने और साफ-सफाई से मिठाई बनाने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि एक अभियान शुरू किया जाएगा ताकि मिलावट करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो सके और उसी के तहत सोनीपत मुरथल और गन्नौर के पांच हलवाइयों की दुकानों से सैंपल लिए गए हैं और जिन्हें जांच के लिए चंडीगढ़ भेजा गया है। वहीं अगर मिलावट पाई जाती है तो सबसे सख्त कार्रवाई की बात भी अधिकारी के द्वारा कही गई है।

आपको बता दें कि दीपावली के त्यौहार को देखते हुए लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना हो। इस अभियान की शुरुआत की गई है ,ताकि त्यौहार को देखते हुए मिठाइयों मे मिलावट कम से कम हो। जिला सुरक्षा अधिकारी ने पहले ही सभी हलवाइयों को दिशा निर्देश दिए थे कि वह मिलावट के खिलाफ एक अभियान की शुरुआत करेंगे। सोनीपत, गन्नौर और मुरथल में स्थित पांच हलवाई की दुकानों पर सैंपलिंग की गई है और सभी को जांच के लिए चंडीगढ़ भेजा गया है। हलवाइयों की दुकानों से बेसन के लड्डू ,घी, पतिसा और रसगुल्ला के सैंपल लिए गए हैं। वहीं मिलावट पाए जाने पर सबसे सख्त कार्रवाई की बात भी कही गई है।

Back to top button