क्यों किया ऐसा…युवती के सिर व पैर और युवक का गुप्तांग काट जला दिया गोबर के ढेर में…
अलवर।अलवर के रामगढ़ में शुक्रवार को डबल मर्डर के एक मामले में एक युवक व एक युवती के जले शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार दोनों की पहले कहीं और हत्या की गई है और फिर यहां लाकर जलाया गया है। बदबू आने पर ग्रामीणों को जब तक इसका पता चला तब तक युवक का शव पूरा तथा युवती का शव आधा जल चुका था। युवती के सिर व पैर काटे गए हैं तो युवक का गुप्तांग काटा गया है। पुलिस के अनुसार मामला ऑनर किलिंग का हो सकता है।हालांकि शवाें की शिनाख्त होने पर ही इसका पता चलेगा।

जानिए और इस बारे में…
– रामगढ़ थानांतर्गत चंडीगढ़ गांव में कस्तूरबा स्कूल के सामने गोबर के उपलो से बने बटेवड़े (ढेर) के जलने की बदबू आने से ग्रामीणों की आंख खुल गई। ग्रामीण वहां जाकर देख ही रहे थे कि एक जलती हुई लाश ढेर से लुढ़ककर बाहर आ गई।
– शव लगभग पूरा जल चुका था। यह देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को फोन किया। पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जांच कर एफएसएल की टीम को बुला लिया। पुलिस ने देखा कि मृतक का गुप्तांग काटा गया है।
– इसके करीब चार घंटे बाद गोबर से बदबू आना बंद नहीं हुई तो पुलिस ने फिर जांच की। जांच में वहां से एक युवती का अधजला शव मिला। युवती का सिर व पैर गायब हैं।

इसे भी देखें:- आश्रम से मिले इस वीडियो से हुआ बड़ा खुलासा, हनीप्रीत के साथ ये सब काम करता था राम रहीम
ऑनर किलिंग
– पुलिस के अनुसार यह ऑनर किलिंग का मामला हो सकता है क्योंकि दोनों की पहले कहीं और हत्या की गई है और फिर शवों को यहां लाकर जलाया गया है। पहचान छिपाने की वजह से उन्हें जलाया गया है। हालांकि अभी शिनाख्त नहीं हो पाने के कारण इस बारे में स्थिति स्पष्ट होगी।
– पुलिस के अनुसार मृतक करीब 30 साल का है। उसने एक हाफ बाजू की टीशर्ट व चड्डी पहन रखी है। मौके पर सैकड़ों की संख्या में गांव वालों की भीड़ जुट गई।
– पुलिस के अनुसार मृतक करीब 30 साल का है। उसने एक हाफ बाजू की टीशर्ट व चड्डी पहन रखी है। मौके पर सैकड़ों की संख्या में गांव वालों की भीड़ जुट गई।