घास में छिपा है छोटा सा सांप, आसान नहीं है ढूंढ पाना, 10 सेकंड का है चैलेंज

इंसान की आंखें कुदरत ने दूसरे जीवों से काफी अलग बनाई हैं. ये ऐसी बहुत सी चीज़ें देख सकती हैं, जो दूसरे जीव नहीं देख सकते. वो बात अलग है कि बावजूद इसके भी बहुत सी ऐसी चीज़ें हैं, जो हमारी नज़रों में एक बार नहीं आ पाती हैं. एक ऐसी ही भ्रमित करने वाली तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
जब भी किसी चीज़ को ढूंढना होता है, तो आपको अपना दिमाग और आंखें दोनों ही काम पर लगानी पड़ती हैं. इस तस्वीर में भी कुछ ऐसा ही है. यहां हरी-हरी घास के बीच में कहीं पर एक सांप बैठा हुआ है. वो इस तरह से छिपा है कि आसानी से नज़र में नहीं आ पा रहा है. आपको ये चैलेंज 10 सेकंड में पूरा कर दिखाना है.
तस्वीर में कहां छिपा बैठा है सांप?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर r/FindTheSniper नाम के अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की गई है. तस्वीर में हरी-हरी घास के बीच कहीं पर एक छोटा सा सांप छिपा हुआ है. आपको करना ये है कि तस्वीर से सांप को ढूंढ निकालना है. इस काम के लिए आपको कुल 10 सेकंड का वक्त दिया जा रहा है. तो टाइमर लगाइए और लग जाइए काम पर.
क्या पूरा हो पाया चैलेंज
वैसे तो हमें उम्मीद है कि आप तस्वीर में आप सांप को ढूंढ चुके होंगे लेकिन अगर आपको परेशानी हो रही है तो हिंट ये है कि तस्वीर ज़रा ज़ूम करके देखिए. सांप इसके बीच के हिस्से में ही है.
अगर अब भी आप सांप ढूंढने को लेकर स्ट्रगल कर रहे हैं, तो जवाब तस्वीर में देख सकते हैं. इसके साथ ही हम आपको अगले चैलेंज के लिए गुड लक कह देते हैं.





