क्या आपने कभी ध्यान दिया है क्यों होती है पैसों की तंगी, नहीं तो ध्यान दो…

वैभवशाली जीवन जीने के लिए हर व्यक्ति को पैसों की जरूरत होती है। धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करना बहुत आसान है। इसके लिए आपको अपनी जिंदगी जीने के कुछ तरीकों में मामूल बदलाव करने हैं और आप देखेंगे कि आपके घर में पैसों की बरक्कत होने लगेगी। वैसे इन बातों का ध्यान रखने से न सिर्फ आपके घर में लक्ष्मी का आगमन बना रहेगा, बल्कि आस-पास भी आपके इन व्यवहारों की वजह से आपकी तारीफ भी होगी। जानते हैं किन उपायों को करने से बनी रहती है लक्ष्मी की कृपा…

क्या आपने कभी ध्यान दिया है क्यों होती है पैसों की तंगी, नहीं तो ध्यान दो...

यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:। यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफला: क्रिया:। अथर्ववेद में कहा गया है कि जिस कुल में नारियों कि पूजा और आदर किया जाता है, उस कुल में दिव्यगुण, दिव्य भोग और उत्तम संतान होते हैं और जिस कुल में स्त्रियों कि पूजा नहीं होती, वहां जानो उनकी सब क्रिया निष्फल हैं। आप भी घर में मां, बहन, बेटी और पत्नी को सम्मान दें। घर में कलह का माहौल नहीं बनने दें, इससे लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

14 जनवरी दिन रविवार का राशिफल: जानिये क्या होगा आज मकर संक्रांति का आपकी राशी पर असर

जिस घर में शांत वातावरण, स्वच्छता और पर्याप्त प्रकाश होता है तथा जहां उनके स्वागतार्थ भक्तजन भजन-कीर्तन, जप, हवन, स्तोत्र-पाठ करते हुए रात्रि जागरण करते हैं, वहां धन-संपत्ति की अधिष्ठात्री विष्णप्रिया लक्ष्मी ठहरकर विश्राम करती हैं। जो लोग परिश्रमी, बुद्धिमान और साहसी होते हैं, लक्ष्मी उन पर सदैव प्रसन्न रहती है।

जो व्यक्ति माता-पिता और सद्गुरु का अादर करता है, उनकी सेवा करता है और यथा शक्ति दक्षिणा देता है, उससे भी लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं। गरीबों की सहायता करने और दान देने से कभी कमी नहीं होती है।

इन बातों से बचें

जो गृहिणी बार-बार भोजन करने वाली, भोजन पकाते समय ही खाने वाली तथा अशुद्ध परोसने वाली होती है, लक्ष्मी उससे दूर चली जाती हैं।आलसी, दिन में सोने वाले, प्रात: या सायंकाल में संभोग करने वाले लोगों से लक्ष्मी रूठ जाती हैं। जो व्यक्ति मूर्ख, अनपढ़ व अकर्मण्य होकर अर्थ प्राप्ति के लिए प्रयत्न नहीं करता, लक्ष्मी उससे क्रुद्ध रहती हैं। जो व्यक्ति दूसरे की स्त्री और धन को हड़प लेता है चोरी अथवा घूसखोरी करता है, उसे लक्ष्मी दोष लग जाता है। इस दोष के कारण कुछ समय के पश्चात वह दरिद्र हो जाता है।

लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न

हर शुक्रवार को महालक्ष्मी के मंदिर में लाल गुलाब के फूल अर्पित करें। इससे लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं। निर्धनों या ब्राह्मणों या संन्यासियों को भोजन, वस्त्र और रुपए दान करें। दान से धन की वृद्धि और शुद्धि होती है। इससे सभी दोष दूर होंगे और धन-धान्य की प्राप्ति होगी।

Back to top button