हरियाणा: कुख्यात गैंगस्टर दिलेर कोटिया गिरफ्तार, पढिये पूरी ख़बर

पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सुक्खा काहलवां की हत्या करने वाले हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर दिलेर कोटिया को अमेरिका की सुरक्षा एजेंसी ने गिरफ्तार किया है। करनाल पुलिस ने अमेरिका की कोर्ट में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अर्जी लगाई थी।
हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर दिलेर कोटिया को अमेरिका की सुरक्षा एजेंसी ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दिलेर कोटिया ने 22 जनवरी 2015 में पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सुक्खा काहलवां की हत्या की थी। गैंगस्टर को करनाल लाने के बाद पुलिस बड़ा खुलासा करेगी। करनाल पुलिस ने अमेरिका की कोर्ट में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अर्जी लगाई थी। वहीं, बताया जा रहा है कि गैंगस्टर अमेरिका में बैठकर प्रदेश में गैंग चला रहा था।





