ग्रुप D कर्मियों को हरियाणा सरकार का दिवाली तोहफा,पढ़े पूरी खबर

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकाल के 9 साल पूरे होने का जश्न मना रही हैं। सरकार ने हरियाणा में ग्रुप डी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार की ओर से दीपावली पर कर्मचारियों को सैलरी से 12 हजार रुपए एडवांस देने का फैसला किया है। हरियाणा सरकार के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी की ओर से जारी ऑर्डर में कहा गया है कि कर्मचारी 8 नवंबर से पहले इसका लाभ उठा सकते हैं। कर्मचारी सैलरी एडवांस को इंस्टालमेंट के जरिए चुका सकेंगे।

Back to top button