हार्दिक पटेल का दावा भाजपा ने 140 इंजीनियरों को ईवीएम हैक करने के लिए मैदान में उतारा

गुजरात विधानसभा चुनाव के मतगणना के एक दिन पहले ही पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने एक बार फिर ईवीएम को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। हार्दिक पटेल ने दावा किया है कि भाजपा ने अहमदाबाद की एक कंपनी को ईवीएम हैक करने के लिए मैदान में उतारा है।
हार्दिक पटेल ने ट्वीट किया है कि भाजपा ने अहमदाबाद की एक कंपनी द्वारा 140 सोफ्टवेयर इंजीनियरों के हाथों से 50000 ईवीएम मशीन के सोर्स कोर्ड से हेंकिग करने की तैयारी की है। गुजरात में हार का मतलब देश में भाजपा का पतन। इसलिए भाजपा ने गंदी राजनीति खेलने की शुरुआत कर दी है।
इसे भी पढ़े: 40 सुखोई लड़ाकू विमानों में परिवर्तन करने का काम हुआ शुरू
गुजरात चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने ईवीएम मशीन में गड़बड़ी करवाने जा रही है। हार्दिक ने धमकी देते हुए कहा कि अगर ईवीएम की गडबड़ी से 18 दिसंबर के दिन भाजपा की जीत होती है, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा और पूरा गुजरात सड़क पर उतर आएगा।
यह आंदोलन ईवीएम पद्धति के खिलाफ किया जाएगा। इसके अलावा आरक्षण आंदोलन भी जारी रहेगा। हार्दिक ने कहा कि गुजरात में सभी समाज के लोग भाजपा से नाराज हैं। इसलिए भाजपा के जीतने का सवाल ही नहीं पैदा होता है।
अगर ईवीएम में कोई गड़बड़ी नहीं होती है, तो भाजपा को 82 सीट भी नहीं मिलेगी। हार्दिक ने यह भी आशंका व्यक्त की है कि भाजपा ईवीएम गड़बड़ी कर गुजरात का चुनाव जीतेगी और हिमाचल प्रदेश का चुनाव हारेगी। जिससे किसी इस पर शक नहीं होगा।





