उत्तराखंड में हमलावर हाथी से कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

हरिद्वार: पिछले कुछ दिनों से हरिद्वार में आतंक का पर्याय बने दो हाथियों में से एक को पकड़ने में वन विभाग ने सफलता पा ली है। इस हाथी को काबू करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उत्तराखंड में हमलावर हाथी से कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

हरिद्वार के ग्रामीण इलाकों में दो टस्कर हाथी पिछले एक माह से आतंक मचा रहे हैं। इन हाथियों ने अब तक करीब एक दर्जन हमले किए। इसमें दो की मौत हो चुकी है, जबकि छह लोग घायल हुए। 

आज रानीपुर के जंगल के निकट एक टस्कर हाथी लोगों को नजर आया। इस पर वन विभागकी टीम मौके पर पहुंची। मादा हाथी पर बैठकर वन कर्मी उससे निकट पहुंचे और उसे ट्रंक्यूलाइज्ड करने के लिए गन से फायर किया। इससे हाथी शिथिल हो गया। 

इसके बाद कर्मियों ने हाथी को बेल्ट और चेन से बांधा और क्रेन से उठाकर उसे ट्रक पर चढ़ाया। अब स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद वन कर्मी इस हाथी को जंगल में छोड़ देंगे। वहीं, अभी हमलावर दूसरा हाथी वन विभाग की पकड़ से बाहर है। उसकी तलाश की जा रही है। 

 
Back to top button