‘हर हर महादेव’ के बाद लॉन्च हुआ ‘नारद’ ऐप, ये है इसकी खासियत

अभी हाल ही में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के न्यूरोलोजिस्ट विजयनाथ मिश्र ने हर हर महादेव ऐप लॉन्च किया था जो कि स्मार्टफोन में पॉर्न देखने पर भजन बजाने लगता है। वहीं अब मिश्र ने एक और ऐप लॉन्च किया है जिसका नाम Narad है। इस ऐप के जरिए बच्चों के स्मार्टफोन पर नजर रखी जा सकेगी।'हर हर महादेव' के बाद लॉन्च हुआ 'नारद' ऐप, ये है इसकी खासियत

Narad ऐप को लेकर विजयनाथ मिश्र का कहना है कि इस ऐप के जरिए पैरेंट्स अपने बच्चों के फोन पर नजर रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह ऐप पैरेंट्स को बच्चों के स्मार्टफोन की ब्राउजिंग हिस्ट्री की भी जानकारी देता है। यानी पैरेंट्स इस बात का पता लगा सकते हैं कि उनके बच्चे स्मार्टफोन में क्या सर्च कर रहे हैं और कौन-कौन से वीडियो देख रहे हैं।

इस ऐप के जरिए आप यह जान सकते हैं कि आपका बच्चा कौन-कौन सी वेबसाइट पर जा रहा है और वहां क्या कर रहा है। इस ऐप से 5 मोबाइल को कनेक्ट करके बच्चे के फोन को ट्रैक किया जा सकता है। ऐसे में बच्चों को ब्लू-व्हेल जैसे जानलेवा गेम से बचाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: 14 साल की स्कूल गर्ल की माँ की असलियत जानकर आपके पांव तले से ज़मीन खिसक जाएगी

बता दें कि मिश्र ने हाल ही में इंटरनेट पर आपत्तिजनक कंटेंट पर रोकथाम के लिए हर हर महादेव ऐप लॉन्च किया था। यह ऐप मोबाइल में पॉर्न देखने पर भजन बजाता है और उस साइट को ब्लॉक करता है।
Back to top button