सुहागरात वाले दिन ही नवविवाहिता के साथ हुआ रेप

मेरठ में एक नवविवाहिता के साथ उसकी सुहागरात वाले दिन रेप का मामला सामने आया है. बीते दिन पीड़िता अपने मायके गई और परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने रेप की शिकायत थाने में जाकर की. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.Happy New Year with honey

यह घटना लिसाड़ी गेट के आसपास की है. जहाँ पीड़िता की शादी पांच दिन पहले हापुड़ के एक गांव में हुई थी. पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि शादी की पहली रात उसके पति की जगह कमरे में कोई अन्य युवक आया और उसके साथ दुष्कर्म किया. जब लड़की ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी.

इसे भी पढ़े: दो युवको जंगल में नर्स के साथ किया गैंगरेप

उसके बाद पीड़िता ने बताया कि उसे तीन दिन तक कमरे से बाहर नहीं निकलने दिया गया, और जब उसने इस बारे में अपने ससुराल वालों को बताया तो उन्होंने उसे बदनाम कर घर से निकालने की धमकी दी. फ़िलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Back to top button