कांगो में हुआ संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हमला, 14 की मौत

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में विद्रोहियों ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के बेस (संचालन केंद्र) पर हमला किया। हमले में 14 शांति सैनिकों की मौत हो गई है, जबकि 53 घायल हैं।कांगो

हाल के दिनों में संयुक्त राष्ट्र मिशन पर किया गया यह सबसे भीषण हमला है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने बताया कि शांति सैनिक अधिकतर तंजानिया के थे। उनके अनुसार, क्षेत्र के सबसे खूंखार विद्रोही संगठन ने हमले को अंजाम दिया है।

इसे भी पढ़े: कुलभूषण से 25 दिसंबर को मिलेंगी उनकी माँ

हमले में कांगो के कम से कम पांच सैनिक भी मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने हमले को ‘युद्ध अपराध’ करार दिया है। गुतेरस ने कांगो के अधिकारियों से घटना की तुरंत जांच करने का आग्रह किया है।

शांति सैनिकों का यह संचालन केंद्र बेनी कस्बे से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित है। बेली में विद्रोही संगठन एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज के लड़ाके अक्सर हमला करते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button