गुड़गांव पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ के केस को किया रफा-दफाकर और आरोपी को भगाया

साइबर सिटी गुड़गांव में पुलिस की संवेदनहीनता का एक मामला सामने आया है. एक मनचला युवती (21) से छेड़छाड़ करता है, उससे मारपीट करता है और जब वह पुलिस के पास शिकायत लेकर जाती है तो पुलिस अधिकारी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पीड़िता पर ही मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाते हैं.

Gurgaon police rape and molested the girl for raping the girl

छेड़छाड़ और मारपीट की यह घटना बीते 1 सितंबर की है. पीड़िता के मुताबिक, वह राम नगर इलाके स्थित साईं मंदिर में दर्शन के लिए गई थी. एक युवक लगातार उसका पीछा कर रहा था. मंदिर के पास पहुंचते ही मनचला सरेआम युवती से छेड़खानी करने लगा.

युवती ने विरोध किया तो मनचला उसके साथ मारपीट करने लगा. पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने मनचले को पकड़ लिया और मौके पर पहुंची पुलिस टीम के हवाले कर दिया. पुलिस ने गैरजिम्मेदार रवैया अपनाते हुए पीड़िता से मामला रफा-दफा करने को कहा और आरोपी को वहां से भगा दिया.

अगले दिन पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए थाने पहुंच गई. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता की मानें तो पुलिस ने उसकी बदनामी होने की बात कहते हुए केस दर्ज न कराने के लिए कहा था. 

गौरतलब है कि इस वारदात के बाद महिला सुरक्षा के तमाम दावों पर दम भरने वाली गुड़गांव पुलिस पर सवालिया निशान जरूर खड़े हो रहे हैं. साथ ही जान पड़ता है कि गुड़गांव पुलिस कैसे महिलाओं को इंसाफ दिलाने के बजाय जमीनी स्तर पर उनका हौसला पस्त करती नजर आती है.

Back to top button