ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं गुजरात का स्पेशल ‘खमन ढोकला’

भारत के विभिन्न क्षेत्रों का विभिन्न खानपान हैं जो भारत की विविधताओं में एकता को दर्शाता हैं। ऐसी ही एक प्रसिद्द डिश हैं खमन ढोकला जो कि गुजरात का प्रसिद्द खानपान हैं। खमन ढोकला ब्रेकफास्ट के लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित होता हैं। इसे लोग बेहद शौक से खाना पसंद करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए ‘खमन ढोकला’ बनाने की Recipe लेकर आए हैं।
बैटर के लिए सामग्री

बेसन – 1 कप
दही – 1/4 कप
सूजी – 1 बड़ा चम्मच
बेकिंग सोडा – 1 छोटा चम्मच
नींबू का रस – 1/4 छोटा चम्मच
पानी – 3/4 कप
नमक – स्वादानुसार
तेल – आवश्यकतानुसार

तड़के के लिए सामग्री

तेल – 2 बड़े चम्मच
करी पत्ता – 15-20
चीनी – 1 बड़ा चम्मच
सरसों के दाने – 1/2 छोटा चम्मच
साबुत जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
सफेद तिल – 1/2 छोटा चम्मच
हींग – चुटकीभर
पानी – 1/3 कप
हरी मिर्च – 4 (लंबाई में कटी)
धनिया पत्ती – 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)
नारियल – 2 बड़े चम्मच (कसा हुआ)

बनाने की विधि

– सबसे पहले एक बाउल में सारा बैटर डालकर मिलाएं।
– अब स्टील के बर्तन को तेल से ग्रीस कर उसमें बैटर डालकर 10 मिनट तक धीमी आंच पर भांप से पकाएं।
– तैयार ढोकले में चाकू डालकर चैक करें। अगर चाकू में बैटर लगा आया तो इसे 2-3 मिनट तक और पकाएं।
– एक पैन में तेल गर्म कर हींग और सरसों भूनें।
– अब उसमें करी पत्ता, जीरा, तिल और हरी मिर्च डालकर पकाएं।
– तड़के में पानी और चीनी डालकर 1 मिनट तक पका।
– तैयार तड़के को ढोकले पर डालकर धनिया पत्ती और नारियल से गार्निश कर गर्मा-गर्म सर्व करें।

Back to top button