गुजरात- हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामों से उत्साहित बीजेपी कुछ इस तरह मना रही हैं जश्न

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सीटों की गिनती जारी है. गुजरात में 182 सीटों और हिमाचल में 68 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है. बीजेपी ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश के रुझानों में बहुमत के आंकड़ें को छू लिया है. इसी के साथ बीजेपी के दिल्ली ही नहीं बल्कि अन्य कार्यालयों में भी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है.

रूआती रुझानों में जहां बीजेपी कांग्रेस में गुजरात में एकबारगी टक्कर दिखाई दी वहीं कुछ ही देर में रुझान बीजेपी के पक्ष में आते दिखे.

bjp celebration

जैसे जैसे दोनों राज्यों में चुनाव के नतीजे आते जा रहे हैं वैसे वैसे बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह बढ़ता जा रहा है.
 

 

bjp celebration

पीएम मोदी भी इस बीच जीत का वी साइन बताते देखे गए. हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भी बीजेपी कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे.

bjp celebration

इस बीच देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और गुजरात दोनों राज्यों में हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे.

Back to top button