गुजरात: नगरपालिका चुनाव में रुपाणी पास, 74 में से 44 सीटों पर बीजेपी आगे

गुजरात की 74 नगरपालिकाओं के लिए काउंटिंग जारी है। अब तक के रूझान में 44 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और 27 पर कांग्रेस को बढ़त मिली है। गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद 17 फरवरी को 74 नगरपालिकाओं के लिए शांतिपूर्ण ढंग से वोटिंग हुई थी। वहीं शुरुआत में बीजेपी को कड़ी टक्कर देती दिख रही कांग्रेस को 25 सीटों पर जीत हासिल की है। अन्य दलों के उम्मीदवार 4 सीट पर आगे हैं। अभी तक के नतीजों में कांग्रेस ने बीजेपी से 15 नगरपालिका की सीटें छीन ली हैं। दिलचस्प बात यह रही कि अमरेली जिले के जाफराबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया क्योंकि उनके खिलाफ किसी ने भी पर्चा दाखिल नहीं किया था। इसी वजह से 75 की जगह 74 नगरपालिकाओं के लिए चुनाव कराए गए। आज निकाय चुनाव में भाजपा के 1934, कांग्रेस के 1783 और 1793 निर्दलीय उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आ जाएगा। 

गुजरात: नगरपालिका चुनाव में रुपाणी पास, 74 में से 44 सीटों पर बीजेपी आगेसाल 2016 में गुजरात की 123 नगरपालिकाओं में हुए चुनाव में भाजपा ने 107 सीटों पर कब्जा किया था। मगर इस बार विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा है जिसका असर निकाय चुनाव पर पड़ने के आसार हैं। फिलहाल राज्य की 75 में से 59 नगरपालिकाओं पर भाजपा का कब्जा है। शहरी क्षेत्रों में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में उसकी स्थिति अच्छी नहीं मानी जाती है।

Back to top button