एक कप चाय पर ऐसा हुआ GST का असर

वहां संसद भवन में सरकार गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) लागू कर रही थी, ईधर पूरे देश की धड़कनें इस बात को लेकर धड़क रही थीं कि किन चीजों पर इस टैक्स का कैसा असर होगा। लोगों में इसको लेकर भी जबरदस्त उत्सुकता रही कि जीएसटी लागू होने के बाद जनरेट होने वाले बिल का स्वरूप कैसा होगा।GST का असर

GST का असर

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रात 12 बजे बाद एक लक्जरी होटल से चाय का बिल हासिल किया गया। पता चला कि 40 रुपए की चाय 18 फीसदी जीएसटी लगने के बाद 47 रुपए 20 पैसे की हो गई। मालूम हो जीएसटी के तहत सेमी लक्जरी और पांच सितारा होटलों पर 18 से 28 फीसदी तक टैक्स रखा गया है।

जीएसटी लागू होने के बाद 17 टैक्स और 23 सेस खत्म हो गए हैं। टैक्स बदलने से देशभर में सामान के दाम बदल गए हैं। कई चीजें तत्काल महंगी हो गई हैं, तो कुछ सस्ती।

महंगी होनी वाली जरूरी चीजों में पनीर, कॉर्नफ्लैक्स, कॉफी, मसाला पाउडर, दही, बिस्कुट, च्विंगम, आइस क्रीम, चाय, चॉकलेट, मसाले, एरेटिड ड्रिंक शामिल हैं।

Back to top button