GST से सस्ते हुए iPhone, एप्पल के सभी प्रोडक्ट में आई भारी गिरावट!

1 जूलाई से भारत में GST लागू हो गया है. GST से पहले ही कई कंपनियों ने ऑफर्स की भरमार शुरू कर दी थी. शनिवार को GST लागू होने के बाद एप्पल ने अपने प्रोडक्ट की कीमतों में कटौती करने की बात कही है. इस प्रोडक्ट में iPhone, मैक, एप्पल वॉच मौजूद है.भारत में GST

एप्पल iPhone 7 32GB वेरिएंट की असल कीमत 60,000 रुपए है, जो सेल में 56,200 रुपए में मिल रहा है. इसका 128GB 65,200 रुपए और 256GB वेरिएंट 74,400 रुपए में खरीदा जा सकता है.

एप्पल आईफोन 7 प्लस 32GB वेरिएंट 67,300 रुपए में मिल रहा है. इसका 128GB 76,200 रुपए में खरीदा जा सकता है, जिसकी असल कीमत 82,000 है. इसके 256GB वेरिएंट 85,400 रुपए में मौजूद है, जिसकी असल कीमत 92,000 रुपए है.

आईफोन 6s प्लस 32GB वेरिएंट की असल कीमत 60,000 रुपए है, जो सेल में 56,100 रुपए में खरीदा सकता है. इसके 128GB वेरिएंट की कीमत 70,000 रुपए है जिसे 65,000 रुपए में खरीदा जा सकता है.

आईफोन 6s का 32GB और 128GB वैरिएंट,46,900 रुपए और 55,900 रुपए में खरीदा जा सकता है. जिसकी असल कीमत 50,000 रुपए और 60,000 रुपए है.

आईफोन SE 32GB की कीमत 26,000 रुपए और 128GB वेरिएंट की कीमत और 35,000 रुपए कर दी गई है, जिसकी असल कीमत 27,200 रुपए और 37,200 रुपए है.

इसके अलावा एप्पल वॉच (सीरीज 1) पर 1 हज़ार का डिस्काउंट दिया जा रहा है. जो कि 23,900 रुपए की जगह अब 22,900 रुपये में उपलब्ध है. एप्पल वॉच (सीरीज 2) को 32,900 में लॉन्च किया गया था जो सेल में 31,600 रुपए में खरीदा जा सकता है.

Back to top button