GST रेट कम होने का फायदा अब उपभोक्ताओं को मिले: सीबीईसी

नई दिल्ली : हाल ही में हुई GST कॉउंसिल की बैठक में GST दर में कटौती की गयी है. 177 वस्तुओं पर जीएसटी की दर को कम किया गया है लेकिन बावजूद इसके कई रिलेटर्स अभी भी पुराने दाम पर ही वस्तुओं का निर्यात कर रहे हैं. इस पर सरकार ने उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली कंपनियों को GST की दर को कम करने के बाद ग्रहकों को फायदा पहुंचाने के लिए कहा है. सोमवार को सीबीईसी ने कम्पनियो से कहा है कि शैंपू, डिटर्जेंट, डियो और दूसरे ऐसे प्रॉडक्ट्स जिन पर जीएसटी की दरों को कम किया गया है उनकी MRP तत्काल कम करें.GST रेट कम होने का फायदा अब उपभोक्ताओं को मिले: सीबीईसी

हालांकि जीएसटी में कटौती के बाद ही कुछ कंपनियों ने अपनी MRP को कम कर लिया था लेकिन कुछ कम्पनिया अभी भी पुराने दामों पर ही वस्तुओं को बेच रही हैं. वहीं FMCG कम्पनियो को सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज ऐंड कस्टम (CBEC) के अध्यक्ष वनजा एन सरना ने पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने लिखा कि जिन प्रोडक्ट्स पर जीएसटी की दरों में कटौती की गयी है उनकी MRP को तत्काल बदला जाए ताकि उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सके. यह जानकारी वित्त मंत्रालय ने दी. वहीं वित्त सचिव हसमुख अधिया का कहना है कि जीएसटी रेट कट का फायदा रिटेलर्स उपभोक्ताओं तक पंहुचा रहे हैं या नहीं इसे FMCG कंनियों को सुनिश्चित करना होगा.

ये भी पढ़ें: महंगाई की दस्तक: प्याज, टमाटर, रिफाइंड ऑयल जैसे जरूरी खाद्य उत्पादों में हुई वृद्धि, सरकार सक्रिय

वहीं एक जानकारी सामने आयी है कि जीएसटी के अगले दौर में वाशिंग मशीन, फ्रिज जैसे उपकरणों पर दरों में बदलाव किया जाएगा ताकि इस सेक्टर में आयी मंदी को दूर किया जा सके. वहीं कई इलेक्ट्रॉनिक्स सामन को भी सस्ता करने पर विचार किया जा रहा है. एसी, वॉशिंग मशीन, डिशवॉशर, फ्रिज और वैक्यूम क्लीनर की कीमतें अगले दौर की बैठक में कम होने की उम्मीद है।

Back to top button