GST पर मूडीज ने की प्रशंसा, कहा बढ़ेगा देश का राजस्व

एक ओर जहाँ देश में विपक्ष और व्यापारी GST का विरोध कर रहे है, वही दूसरी ओर अमेरिकी रेटिंग एजेंसी मूडीज ने रविवार को जारी अपने बयान में इसे लागू करने की प्रशंसा कर इसे भारत के लिए सकारात्मक बताया. मूडीज का मानना है कि  इससे भारत का राजस्व बढ़ेगा.GST पर मूडीज ने की प्रशंसा, कहा बढ़ेगा

उल्लेखनीय है कि इनवेस्टर सर्विस के उपाध्यक्ष विलियम फोस्टर ने कहा कि जीएसटी के कारण अधिक संख्या में लोग टैक्स चुकाएंगे. इससे न केवल सरकार का राजस्व बढ़ेगा, बल्कि इससे प्रशासनिक सुधार भी आएगा. यह दोनों ही चीजें भारत की क्रेडिट प्रोफाइल के लिए सकारात्मक साबित होंगी, मूडीज ने उम्मीद जताई कि टैक्स चुकाने वालों की संख्या में वृद्धि होने से जीएसटी में टैक्स चुकाने वालों को टैक्स क्रेडिट देने की सुविधा और टैक्स चुकाने की प्रक्रिया सहज होगी.

ये भी पढ़े: सीधा रसोई में दिखा GST का असर, घरेलू सिलेंडर में 32 रुपये की हुई बढ़ोतरी

मूडीज के अनुसार जीएसटी के कारण भारत की उत्पादकता भी बढ़ेगी और कारोबार में सरलता आने के कारण जीडीपी की विकास दर भी तेज होगी. इन सबसे भारत विदेशी निवेश को आकर्षित करने में भी सफल होगा. स्मरण रहे कि भारत में एक जुलाई से जीएसटी लागू कर दिया गया है .

Back to top button