बड़ी खुशखबर: BSNL उपभोक्ताअों के लिए शानदार खबर, कंपनी देगी ये विशेष सुविधा

बीएसएनएल के उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। बीएसएनएल दिसंबर के अंत या फिर नए साल से कानपुर में 4जी नेटवर्क सेवा शुरू करने जा रहा है। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। कानपुर शहर में बीएसएनएल के 9 लाख से अधिक मोबाइल फोन उपभोक्ता हैं। वह अभी 3जी सेवा दे रहा है। बड़ी खुशखबर: BSNL उपभोक्ताअों के लिए शानदार खबर, कंपनी देगी ये विशेष सुविधा

दूरसंचार क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती ही जा रही है। अभी दो निजी क्षेत्र की कंपनियां 4जी नेटवर्क उपलब्ध करा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक बीएसएनएल की मंशा है कि उपभोक्ताओं की संख्या बढ़े और उन्हें अच्छी सेवाएं उपलब्ध हों। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर केरल के पांच जिलों में फरवरी 2018 में 4जी नेटवर्क की शुरूआत की गई। यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से सफल रहा है। अब इसका विस्तार किया जा रहा है।
बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक महेंद्र पति ने बताया कि शहर स्थित टावरों को अपडेट किया जा चुका है। बीएसएनएल के कानपुर में 452 मोबाइल टॉवर हैं। स्पेक्ट्रम मिलने के बाद शहर में यह सेवा शुरू कर दी जाएगी। उम्मीद है कि इस साल के अंत या फिर नए साल से 4जी सेवा का लाभ उपभोक्ता को मिलने लगेगा।

यह मिलेगी स्पीड
सूत्रों ने बताया कि 4जी नेटवर्क आने के बाद शहर में डाउन लोडिंग की स्पीड 3-5 एमबीपीएस (मेगा बाइट प्रति सेकेंड) होगी। अपलोडिंग की स्पीड 5.36 एमबीपीएस (मेगा बाइट प्रति सेकेंड) होगी। 

Back to top button