गरीबो के खाते 5000 रुपए देने के लिए सरकार जल्द शुरू करेगी रजिस्ट्रेशन, जानिए पूरा प्रोसेस…

कोरोना वायरस और लॉकडाउन की सबसे बड़ी कीमत मजदूर वर्ग को चुकाना पड़ी है। हालांकि इस दौरान केंद्र और राज्य सरकारों ने मदद की हर संभव कोशिश की है। कई राज्यों में ऐसे गरीबों के खातों में रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने भी अपने यहां पंजीकृत कामगारों के खातों में 5000 रुपए जमा किए थे। अब इस प्रोसेस को आगे बढ़ाया जा रहा है। योजना में और जरूरतमंदों को जोड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू की जा रही है। इसके लिए 15 मई से ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे हैं। यह काम 25 मई तक चलेगा। इसके बाद सत्यापन होगा और जो पात्र पाए जाएंगे, उनके खातों में 5000 रुपए जमा किए जाएंगे।

क्यों पड़ी जरूरत

दिल्ली सरकार का मानना है कि राजधानी के कई श्रमिक इस योजना से वंचित रह गए, क्योंकि उनके नाम सरकार की लिस्ट में नहीं थे। जो श्रमिक बच गए हैं, उन तक लाभ पहुंचाने के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

कैसा होगा रजिस्ट्रेशन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 15 मई से यह प्रक्रिया शुरू होगी। उस दिन सरकार एक लिंक जारी करेगी। इस लिंक पर क्लिक करते ही एक फॉर्म खुलेगा। यहां सामान्य जानकारी दर्ज करना होगी। श्रमिक खुद फॉर्म भर सकते हैं या किसी की मदद भी ले सकते हैं। कुछ जरूरती कागजात इस फॉर्म के साथ अटैच करने होंगे। 10 दिन तक यह प्रक्रिया चलेगी।

इसके बाद दिल्ली सरकार का श्रम मंत्रालय फॉर्म की जांच करेगा। इसके बाद आवेदक को श्रम मंत्रालय के दफ्तर बुलाया जाएगा। अचैट किए गए कागजात की मूल प्रति देखी जाएगी और जो पात्र पाए जाएंगे, उनके खातों में 5000 रुपए जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

कौन-कौन कर सकता है आवेदन: दिल्ली में काम करने वाले बढ़ई, ग्राइंडर वर्कर, कंस्ट्रक्शन साइट पर तैनात चौकीदार, कंक्रीट मिक्‍स्‍चर वाले, क्रेन ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, फिटरमैन, लोहार, पंप ऑपरेटर, राजमिस्त्री, टाइल्स स्टोन फीटर, वेल्डर, कूली, बेलदार और मजूदर।

मुख्यमंत्री ने दिया ट्वीट, फिर दी जाएगी 5000 रुपए की सहायता

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में ट्वीट कर कहा है कि दिल्ली में कंस्ट्रक्शन का काम करनेवाले मजदूरों को इस महीने एक बार फिर दिल्ली सरकार ₹5000 की सहायता राशि देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button