जयपुर के जयश्री पेरीवाल हाई स्कूल को मिला था बम ब्लाट होने का ई-मेल, जांच में गलत निकली बात

जयपुर। शहर के एक निजी स्कूल में मंगलवार सुबह हड़कंप मचा गया। वैशाली नगर के जयश्री पेरीवाल हाई स्कूल को एक ई-मेल मिला था। जिसमें लिखा था कि आज दोपहर 12 बजे स्कूल में बम ब्लास्ट होने वाला है। ई-मेल के मिलते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को इस बात की सूचना दी गई और बच्चों को सेफ्टी के लिए चित्रकूट स्टेडियम में बैठाया गया। काफी संख्या में पेरेंट्स के आने के बाद स्कूल की छुट्‌टी कर दी गई।
जयपुर के जयश्री पेरीवाल हाई स्कूल को मिला था बम ब्लाट होने का ई-मेल, जांच में गलत निकली बात

रात को किसी ने फेंके थे सूतली बम…

– स्कूल प्रशासन ने इस ईमेल की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस के साथ जयपुर एटीएस की टीम ने जांच की। इसके अतिरिक्त मौके पर बम स्क्वायड की टीम भी जांच की।
– मौके की गंभीरता को देखते हुए दमकल और अन्य संसाधन भी स्कूल में पहुंच गए। लेकिन बाद में ईमेल में लिखी बात गलत निकली।

रात को सफेद गाड़ी से किसी ने फेंके थे 10-12 सूतली बम

– स्कूल के गार्ड के अनुसार रात को सफेद गाड़ी में आए चार से पांच लोगों ने गेंद जैसी चीज में डालकर 10-12 सूतली बम एक साथ रखकर फेंके थे। एक साथ इतने सूतली बम के फटने से जोरदार धमाका हुआ था।
– इस घटना से स्कूल के मेन गेट पर लगा कांच टूट गया था। यह घटना स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को आधार मानकर मामले की जांच कर रही है।

स्विट्जरलैंड से आया है यह ईमेल

– पुलिस की साइबर सैल की जांच में सामने आया है कि यह ईमेल स्विट्जरलैंड से आया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह किसी एक्स स्टूडेंट की शरारत हो सकती है।
– फिर भी स्कूल प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए सभी बच्चों को चित्रकूट स्टेडियम में बैठा दिया था।

घबराए पेरेंट्स पहुंचे स्कूल

-मंगलवार को जयश्री पेरीवाल हाई स्कूल में बम की सूचना मिलने के बाद बच्चों के घबराए पेरेंट्स स्कूल पहुंचे। वहां उन्हें जानकारी दी गई की बच्चे सुरक्षित चित्रकूट स्टेडियम में बैठे है। इस पर पेरेंट्स वहां पहुंचे और अपने बच्चों को देखकर राहत की सांस ली। साथ ही पेरेंट्स ने अपने घर पर फोन कर बच्चों के सुरक्षित होने की जानकारी भी दी।

इसे भी देखें:- डांसर हर्षिता ने जीजा से बदला लेने के लिए, चुना था ये खौफनाक रास्ता

स्कूल में ही रह गए बच्चों के बैग

-स्कूल प्रशासन को जैसे ही ईमेल मिला तो उन्होंने बच्चों को बिना बैग लिए ही पास में बने चित्रकूट स्टेडियम में शिफ्ट किया।
– बच्चों के पेरेंट्स को जैसे ही इस बात का पता चला कि स्कूल को कोई ईमेल मिला है। जिसमें स्कूल में बम होने की बात लिखी है। तो वह स्टेडियम से ही अपने बच्चों को बिना बैग के ही घर ले गए।
Back to top button