BHU के बाद गोरखपुर यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट से छेड़छाड़ का सामने आया मामला, पकड़े गए 3 लड़के
गोरखपुर. बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) में छेड़छाड़ की घटना के बाद अब गोरखपुर यूनिवर्सिटी में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यहां फाइन आर्ट्स विभाग में शनिवार को तीन बाहरी युवकों ने एक लड़की से छेड़खानी की। जब लड़की ने चीखने लगी तो सभी लड़के भागने लगे। ये देख कैंपस में मौजूद सुरक्षाकर्मी भी अलर्ट हो गए और लड़कों को दौड़ा कर पकड़ लिया। तीनों लड़कों को पर केस दर्ज कर लिया गया है।

लड़की के शोर मचाने पर पकड़े गए युवक
– जानकारी के मुताबिक, शनिवार को दो बाइक से तीन युवक गोरखपुर यूनिवर्सिटी पहुंचे। एक बाइक स्टैंड में खड़ी कर तीनों एक ही बाइक से कैंपस में प्रवेश कर गए। गेट पर मौजूद सुरक्षा गार्डों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे रुके नहीं।
– इसके बाद वे सीधे फाइन आर्ट्स विभाग में पहुंच गए। वहां एक छात्र से छेड़खानी करने लगे। छात्र ने विरोध किया और शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर दीक्षा भवन में तैनात सुरक्षा गार्ड पहुंच गए और तीनों को दौड़ा लिया।
– मनबढ़ों ने भागने की कोशिश की, लेकिन तब तक सूचना मिल जाने से प्रॉक्टर प्रो. गोपाल प्रसाद गार्डों को लेकर आ गए और तीनों को पकड़ लिया।

यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट नहीं हैं तीनों लड़के
– पूछताछ में तीनों ने खुद को यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट बताया, लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ हुई तो तीनों ने बाहरी होने की बात कबूली।
– मनबढ़ों की पहचान नंदानगर निवासी राजकिशोर यादव और यहीं के विजय पासवान और मोहनापुर पादरी बाजार निवासी आलोक शर्मा के रूप में हुई।
– बाद में प्रॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज कर लिया है।
– मनबढ़ों की पहचान नंदानगर निवासी राजकिशोर यादव और यहीं के विजय पासवान और मोहनापुर पादरी बाजार निवासी आलोक शर्मा के रूप में हुई।
– बाद में प्रॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज कर लिया है।
क्या है बीएचयू मामला?
– बता दें, 21 सितंबर को बीएचयू में भी छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। यहां आर्ट्स फैकल्टी की एक स्टूडेंट के साथ तीन लड़कों ने छेड़छाड़ की।
– लड़कियों का कहना है कि इस घटना की शिकायत वार्डन और चीफ प्रॉक्टर से करने पर भी कोई एक्शन नहीं लिया गया। उलटे, लड़कियों को रात में होस्टल से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई।
– लड़कियों का कहना है कि इस घटना की शिकायत वार्डन और चीफ प्रॉक्टर से करने पर भी कोई एक्शन नहीं लिया गया। उलटे, लड़कियों को रात में होस्टल से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई।
इसे भी देखें:- LIVE: अपने घर वडनगर पहुंचे पीएम, मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा पूरा गांव
– इस घटना के विरोध में सैकड़ों गर्ल्स स्टूडेंट्स सिक्युरिटी की मांग को लेकर 22 सितंबर की सुबह से धरने पर बैठ गईं।
– शनिवार की रात वे वाइस चांसलर (वीसी) जीसी त्रिपाठी से बात करने के लिए कैम्पस में स्थित उनके बंगले पर पहुंचीं। उनके साथ कई ब्वाय स्टूडेंट्स भी थे।
– उन्हें रोकने की कोशिश नाकाम होने के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें एक लड़की समेत तीन स्टूडेंटस जख्मी हुए थे। बाद में स्टूडेंट्स ने कैम्पस में जमकर तोड़फोड़ की। कुछ टू-व्हीलर्स में आग लगा दी गई।