गोपाल दास ने कहा- लाउडस्पीकर के शोर से कभी प्रसन्न नहीं होते देवी-देवता

गोपाल दास ने कहा- लाउडस्पीकर के शोर से कभी प्रसन्न नहीं होते देवी-देवतागोपाल दास ने कहा- लाउडस्पीकर के शोर से कभी प्रसन्न नहीं होते देवी-देवतादेवी-देवता शोर से नहीं भक्त की भक्ती से प्रसन्न होते हैं। शाेर मचाने से सिर्फ प्रदूषण फैलता है ये कहना है श्री राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का। महंत नृत्य गोपाल दास ने हाईकोर्ट के फैसले को भी सही ठहराया है।  

श्री राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के मामले में कहा कि हाईकोर्ट का आदेश ठीक है। धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकर नहीं बजने चाहिए। देवी-देवता लाउडस्पीकर के शोर से प्रसन्न नहीं होते हैं।

सभी को हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करना चाहिए। राम जानकी मंदिर सरसैया घाट में पत्रकारों से बातचीत में महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि राम मंदिर निर्माण में आ रही अड़चनों के समाधान के लिए आगे आने वाले लोगों का स्वागत है।

Back to top button