गूगल का नया चमत्कार, अब बिना इंटरनेट के क्रोम पर होगी डाउनलोडिंग

इस तकनीक के युग में हर चीज कितनी आसान हो गई है। आज एक मोबाईल के जरिये आप कितना कुछ कर सकते हैं। इसीलिए अब आए दिन नई नई एप या फिचर लांच होते रहते हैं। इसी बीच गूगल अपने सभी एंड्रॉयड यूजर के लिए एक नया फीचर लाए हैं। इस फीचर की मदद से देश व विदेश के सभी यूजर बिना किसी इंटरनेट पैक के वेब सर्च कर पाएंगे। इस नए फीचर के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए गूगल के एंड्रॉयड ऑपलाइन प्रोडक्ट मैनेजर अमंदा बॉस कहते हैं कि इस फीचर की खासियत है कि आप बिना डेटा पैक और वाई फाई के भी खुद से संबंधित लोकेशन से जुड़े लेख डाउनलोड कर पाएंगे।

कैशबैक और ऑफर्स के साथ भारत में लॉन्च हुआ Nokia 3.1 स्मार्टफोन

इस विषय में आगे बताते हुए बॉस के कहा कि अगर आप क्रोम में हिस्टरी के जरिये संबंधित आलेख डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी तरह के डेटा का जरुरत नही पड़ेगी। एंड्रायड डिवाइस पर क्रोम की सुविधा फिलहाल सभी देशों में नही है, मगर फिलहाल जिन देशों में ये सुविधा है उनमें भारत, नाइजीरिया, इंडोनेशिया और ब्राजील में 100 अन्य देश हैं। मगर आपको बता दें कि यह सुविधा क्रोम का नवीनतम वर्जन अपडेट करने के बाद ही मिलेगी। तो सोच क्या रहे हैं फौरन गूगल स्टोर पर जाएं और अपने ब्राउजर को अपडेट करें।

 

Back to top button