Google Pay ने हासिल किया नया मुकाम, मई में हुआ इतने हजार करोड़ का ट्रांजेक्शन

ऑनलाइन पेमेंट ऐप Google Pay ने मई महीने में एक नया मुकाम हासिल किया है. दरअसल, बीते महीने में Google Pay ऐप के जरिए 24 करोड़ से ज्यादा बार ट्रांजेक्शन हुआ है. इसी के साथ गूगल पे ट्रांजेक्शन के मामले में दूसरी मोबाइल वॉलेट पेटीएम या PhonePe को पीछे छोड़ दिया है.
मई में PhonePe के ऐप से 23 करोड़ के करीब ट्रांजेक्शन हुआ तो वहीं पेटीएम के जरिए 20 करोड़ के करीब ट्रांजेक्शन किया गया. सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा सरकार के भारत इंटरफेस फॉर मनी यानी BHIM ऐप को लेकर है. सरकार द्वारा प्रचार-प्रसार के बावजूद इस ऐप से मई महीने में सिर्फ 1.5 करोड़ ही ट्रांजेक्शन हुए हैं.
कितनी रकम का हुआ ट्रांजेक्शन
इकॉनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मई महीने में गूगल पे के ऐप से 55 हजार करोड़ रुपये रकम के ट्रांजेक्शन का अनुमान है. इसी तरह PhonePe से 44 हजार करोड़ रुपये रकम काट्रांजेक्शन हुआ है तो वहीं Paytm के जरिए 38 हजार 200 करोड़ रुपये की लेन-देन हुई है.
REDMI K20 को इस नाम से किया जा सकता है लॉन्च, जानकर यकीन नही कर पाओगे आप…
क्या है Google Pay
बता दें कि गूगल तेज के तौर पर लॉन्च हुआ Google Pay एक ऑनलाइन पेमेंट ऐप है. इस ऐप की मदद से यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के जरिए पैसा भेजा या मंगाया जा सकता है. इसके साथ ही गूगल पे ऐप के जरिए बिल पेमेंट की भी सुविधा मिलती है. इस ऐप के जरिए ट्रांजेक्शन समेत अलग-अलग तरीकों से पैसे कमाए जा सकते हैं.
UPI ट्रांजेक्शन में गिरावट
हालांकि एक से दूसरे बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने का माध्यम बना UPI इस्तेमाल के लिहाज से पिछड़ रहा है. नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के आंकड़ों के मुताबिक मई में UPI ट्रांजेक्शन अप्रैल के मुकाबले 6 फीसदी कम रहा. आंकड़ों में बताया गया है कि अप्रैल में UPI ट्रांजेक्शन की संख्या 78.1 करोड़ पर थी जो मई में 73.3 करोड़ पर रही. मार्च में UPI ट्रांजेक्शन की संख्या रिकॉर्ड 79.9 करोड़ रही थी.





