GOOGLE CEO पहनते है ये स्मार्टवॉच, जानिए कारण

कई तरह के स्मार्टफोन्स इन दिनों लॉन्च हो रहे हैं. करीब 2.5 बिलियन स्मार्टफोन्स एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर दुनियाभर में इस्तेमाल होने वाले हैं. इस बात की जानकारी Google के CEO सुंदर पिचाई ने हाल ही में संपन्न हुए Google I/O 2019 में दी है. स्मार्टफोन की तरह ही स्मार्टवॉच का भी इन दिनों काफी चलन में है. स्मार्टवॉच में कई तरह के मोड दिए गए हैं जो युवाओं को काफी पसंद आते हैं. एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम या WearOS पर आधारित स्मार्टवॉच Apple Watch की तरह ही कई ऐसे ऑरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चर्स हैं जो बनाते हैं.

Samsung जो कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी के स्मार्टवॉच की बात करें तो वो Tizen OS पर काम करते हैं जो एंड्रॉइड की तरह ही बेहतर परफॉर्म करता है. आपके मन में भी यह सवाल चल रहा होगा कि स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम बनाने वाली कंपनी Google के CEO सुंदर पिचाई किस कंपनी का स्मार्टवॉच पहनते हैं. सुंदर पिचाई के बाएं हाथ में आपने स्मार्टवॉच जरूर देखा होगा. Google I/O 2019 में उनके हाथ में हाल ही में समाप्त हुए  स्मार्टवॉच देखा गया.

सुंदर पिचाई के हाथ में Google I/O 2019 के की-नोट सेशन के दौरान यह स्मार्टवॉच देखा गया. कुछ ही लोगों ने सुंदर पिचाई के हाथ में इसे नोटिस किया होगा. इवेंट के बाद ही लोकप्रिय YouTuber MKBHD (मार्कल ब्राउनली) ने ट्विटर पर यूजर्स से पूछा कि सुंदर पिचाई ने किस कंपनी का स्मार्टवॉच पहना है. बाद में मिशेल बेकर ने मार्कल ब्राउनली के ट्विट के रिप्लाई में बताया कि सुंदर पिचाई Fossil का स्मार्टवॉच पहनते है. आप भी सोच रहे होंगे कि इस स्मार्टवॉच के फीचर्स क्या होंगे? इस स्मार्टवॉच के फीचर्स के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं.

हाल ही में इसके पीछे की वजह यह हो सकती है कि Google ने Fossil के साथ स्मार्टवॉच टेक्नोलॉजी खरीदी है. इसके लिए Google ने Fossil को $40 मिलियन (लगभग 280 करोड़ रुपये) का भुगतान किया है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि Google जल्द ही Fossil के स्मार्टवॉच तकनीक पर आधारित स्मार्टवॉच लॉन्च कर सकता है. हालांकि, फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी इसके बारे में उपलब्ध नहीं है.

Back to top button