भारत व चीन के अच्छे रिश्तों से दोनों देश के हितों के लिए होगा फायदेमंद: सूत्र

चीन ने कहा कि भारत के साथ अच्छा रिश्ता दोनों देशों के हित में है। उसने दो मोर्चों पर लड़ाई संबंधी भारतीय वायुसेना प्रमुख की टिप्पणी को खास तवज्जो नहीं दी है।चीनी विदेश मंत्रालय

चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन और भारत एक-दूसरे के बहुत महत्वपूर्ण पड़ोसी हैं। दोनों सबसे बड़े विकासशील राष्ट्र और उभरते बाजार हैं। मंत्रालय ने कहा है, ‘चीन-भारत के बीच अच्छा और स्थिर संबंध दोनों देशों के लोगों के हित में है। क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भी यही उम्मीद है।’

इसे भी पढ़े: 9 अक्टूबर से रोहिंग्या उग्रवादियों का समाप्त हो जाएगा संघर्षविराम

चीनी विदेश मंत्रालय की यह टिप्पणी भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ के उस बयान के जवाब में आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय सेना चीन और पाकिस्तान दोनों मोर्चों पर एकसाथ लड़ने में सक्षम है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि भारतीय सेना के योग्य व्यक्ति ऐतिहासिक परिपाटी पर नजर डालेंगे। वे भारत-चीन रिश्तों में कई सकारात्मक विकास पाएंगे।’

Back to top button