खुशखबरी: इस दिवाली खरीदारी करने के नहीं पैसे…तो एसबीआई आपकी करेगा मदद

-
अगर इस दिवाली आप कुछ खरीदारी करने का मन बनाए बैठे हैं, और जेब में पैसे नहीं हैं. अगर ऐसा है, तो भारतीय स्टेट बैंक इसमें आपकी मदद करेगा. एसबीआई ने एक फेस्टिव लोन ऑफर लाया है. इसके तहत आप इस त्योहारी सीजन पर अपनी हर छोटी-बड़ी जरूरत के लिए लोन ले सकते हैं.
-
आप नया टीवी खरीदना चाहते हैं या फिर किसी खास को एक मोबाइल गिफ्ट करना चाहते हैं, तो एसबीआई आपकी इसमें मदद करेगा. बैंक के मुताबिक वह त्योहार से जुड़े आपके सभी खर्चों के लिए लोन देगा. आगे जानिए कि कैसे आप यह फेस्टिव लोन ले सकते हैं. -

एसबीआई फेस्टिव लोन के तहत आपको 5 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक लोन मिलेगा. इस लोन को आपको 12 महीनों की ईएमआई के जरिये लौटाना होगा.
-

सबसे अच्छी बात यह है कि अगर आप लोन की पूरी रकम समय से पहले चुकाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको किसी भी तरह के चार्जेस नहीं भरने होंगे. इस लोन पर बैंक प्रीपेमेंट चार्ज नहीं वसूलेगा.
-

आपको कितना लोन मिलेगा. बैंक इसे आपकी सैलरी के आधार पर तय करेगा. आपको आपकी कुल मासिक आय का 4 गुना ज्यादा लोन के तौर पर मिल सकेगा.
-

इस लोन के लिए अगर आप अप्लाई करते हैं, तो आपको सिर्फ जरूरी दस्तावेज मुहैया करने होंगे. लोन की प्रोसेसिंग के लिए आपको सिर्फ 100 रुपये की फीस देनी होगी. इसके अलावा आप से किसी भी तरह की एडमिनिस्ट्रेटिव फीस नहीं ली जाएगी.
-

अगर आप नौकरी पेशा करते हैं, तो आपको लोने लेने के लिए एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, सैलरी स्लिप और फॉर्म 16 जमा करना होगा.
-

अगर आप स्वरोजगार करते हैं, तो आपको इस्टैब्लिशमेंट सर्टिफिकेट या लीज डीड और टेलिफोन बिल समेत आईटी रिटर्न की जानकारी भी देनी होगी.
-

एसबीआई फेस्टिव लोन लेने के लिए आप एसबीआई की वेबसाइट पर जा सकते हैं. इसके बारे में अधिक जानकारी भी आपको यहां मिल जाएगी.





