खुशखबरी: JIO यूजर्स के लिए अंबानी लॉन्च करने वाले हैं अनोखा डिवाइस, 3 सेकंड में मूवी होगी डाउनलोड

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने पूरे टेलीकॉम मार्केट को बदलकर रख दिया है। जियो के आने के बाद से डाटा तो सस्ता मिल ही रहा है, साथ ही वॉइस कॉलिंग अधिकांश नेटवर्क पर फ्री मिल रही है। अब रिलायंस जियो जल्द ही होम ब्रॉडबैंड सर्विस लॉन्च कर सकती है।

खुशखबरी: JIO यूजर्स के लिए अंबानी लॉन्च करने वाले हैं अनोखा डिवाइस, 3 सेकंड में मूवी होगी डाउनलोड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलायंस जियो की हाई स्पीड फाइबर होम ब्रॉडबैंड सर्विस जल्द ही लॉन्च हो सकती है। इसी के साथ जियो टीवी सर्विस भी लॉन्च की जाएगी। पहले इसे 30 शहरों में लॉन्च किया जाएगा। टियर 2 और टियर 3 शहरों में जियो इसके जरिए 10 करोड़ घरों तक अपनी पहुंच बनाएगी। कंपनी की फर्स्ट फेज में 5 करोड़ घरों तक पहुंचने की प्लानिंग है। जियो अब तक 120 मिलियन (12 करोड़) 4G वायरलेस सब्सक्राइबर्स जनरेट कर चुका है। कंपनी 3 लाख किलोमीटर से ज्यादा की ऑप्टिक फाइबर की लाइन देशभर में बिछा चुकी है। जियो फाइबर ब्रॉडबैंड की स्पीड 1Gbps तक होगी। मतलब इससे एक फिल्म डाउनलोड करने में 2-3 सेकंड का ही वक्त लगेगा। जियो ब्रॉडबैंड लेने के लिए 4,500 रुपए की सिक्युरिटी मनी देनी होगी। यह राशि रिफंडेबल होगी। इसके साथ एक राउटर दिया जाएगा। इसी राउटर के माध्यम से ही जियो टीवी का इस्तेमाल किया जाएगा।

अब इंस्टाग्राम के डायरेक्ट मैसेज पर लास्ट एक्टिव टाइम देख सकेंगे यूजर्स

10 सिलेक्टेड सिटी में जियो होम ब्रॉडबैंड की टेस्टिंग भी कर चुका है। इसमें मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, जामनगर, सूरत और वड़ोदरा जैसे शहर शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जियो का टारगेट हर यूजर से एक हजार रुपए तक मंथली कमाने का है। टीवी सीरीज भी इसके साथ में ऑफर की जाएगी।

Back to top button