खुशखबरी: GST काउंसिल की बैठक जारी, पेट्रोल-डीजल के अलावा 50 चीजें हो सकती हैं सस्ती

आम बजट से पहले दिल्ली में जीएसटी काउंसिल की बैठक जारी है। इस बैठक में पेट्रोल-डीजल के अलावा अन्य लगभग 50 चीजों की पर जीएसटी को लेकर फैसला हो सकता है। माना जा रहा है कि इस बैठक के पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जा सकता है जिसके बाद इनकी कीमतें कम हो सकती हैं।

महंगा तेल बढ़ा रहा मुश्किलें
सरकार के नियंत्रण से मुक्त होने के बाद केंद्र ने रोजाना पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय करने का कदम उठाया था लेकिन तेल की बढ़ती कीमतें सराकर के लिए मुश्किलें पैदा कर रही है। आलम तो यह है कि डीजल अपनी उच्चतम दर पर पहुंच गया है। बजट से पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 65 डॉलर के पार पहुंच चुकी है, जिसकी वजह से देश में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके बाद सरकार की कोशिश पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने पर है। सरकार पहले ही ये संकेत भी दे चुकी है कि वह ना सिर्फ राज्यों को वैट घटाने के लिए कह सकती है, बल्कि खुद भी इस पर कोई फैसला ले सकती है। हालांकि इस फैसले में राज्यों की सहमति लेना जरूरी है। क्योंकि राज्यों की राजस्व से होने वाली कमाई का बड़ा हिस्सा पेट्रोल और डीजल से ही आता है।
क्या आप भी 24 घंटे से ज्यादा पहनते है एक ही अंडरगारमेंट, तो हो जाईये सावधान
कम की जा सकती हैं टैक्स दरें
सूत्रों के मुताबिक जीएसटी काउंसिल की इस बैठक में 60 से 70 समानों पर भी टैक्स कम किया जा सकता है। इनमें से कुछ सेवाओं पर पहले कोई टैक्स नहीं लगता था, पर जीएसटी में वह टैक्स के दायरे में आ गई थी। इस वजह से इनमें दिक्कत आ रही थी। साथ ही रियल एस्टेट को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए उठ रही मांगों पर भी फैसला लिया जा सकता है। 18 जनवरी से शुरू हो रही जीएसटी काउंसिल की यह बैठक इसलिए भी अहम है, क्योंकि ये आम बजट से ठीक पहले हो रही है अगली बैठक मार्च के आखिर में या फिर अप्रैल में ही होगी।





