Gold Rate: सोना-चांदी के रेट जबरदस्त गिरावट, जानें आज 10 ग्राम सोने की कीमत

डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती की वजह से आज यानी मंगलवार 4 फरवरी को सोने के रेट में भारी कमी देखने को मिली। दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को 10 ग्राम सोने की कीमत 388 रुपया गिरकर 41,270 रुपये रही। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज  के मुताबिक सिल्वर यानी चांदी की कीमतों में भी  346 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में चांदी 47,080 रुपये किलो बिकी। चांदी इससे पहले सोमवार को 47,426 रुपये पर बंद हुई थी। वहीं सोना सोमवार को 41,658 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

एक सप्ताह के निचले स्तर पर सोने का भाव

वहीं न्यूज एजेंसी वार्ता के मुताबिक मंगलार 4  फरवरी को 480 रुपये लुढ़ककर करीब एक सप्ताह के निचले स्तर 41,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।  वहीं चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। यह 200 रुपये की गिरावट में 47,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। यह सोने-चांदी का 29 जनवरी के बाद का निचला स्तर है। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 9.70 डॉलर टूटकर 1,568.95 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 10.10 डॉलर की गिरावट में 1,572.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में तेजी रहने से सोने पर दबाव रहा। डॉलर की मजबूती से दुनिया की अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोना महंगा हो गया। इससे मांग कम रही और सोने के भाव टूट गये। अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में सोने के विपरीत चांदी हाजिर 0.05 डॉलर चमककर 17.72 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: UP: मिड डे मील की सब्जी में गिर कर बच्ची की मौत, जाने पूरा मामला

बता दें सोमवार को सोना 41,658 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की बात करें, तो इसमें भी मंगलवार को 388 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया, ‘दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 388 रुपये गिरकर गया। रुपये में मजबूती और वैश्विक बिकवाली के कारण सोने का भाव गिरा है।’

गिरावट की एक बड़ी वजह यह भी

तपन पटेल के मुताबिक , ‘रुपया भी हाजिर बाजार में 18 पैसे की मजबूती के साथ डॉलर के मुकाबले रहा।’ मंगलवार को रुपया 19 पैसे मजबूत होकर डॉलर के मुकाबले 71.19 के स्तर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1570 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 17.73 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया। तपन ने बताया, ‘चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा लिक्विडिटी बढ़ाने के बाद वैश्विक बाजारों में स्थिर चीनी सूचकांकों के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है।’

बुलियन मार्केट में सोने की चमक हुई फीकी

वहीं बुलियन मार्केट में भी सोने के रेट में भारी गिरावट देखने को मिली। गौरतलब है कि बुलियन सोना और चांदी है जिसे आधिकारिक तौर पर कम से कम 99.5 प्रतिशत शुद्ध माना जाता है और यह सिल्लियों या बार के रूप में होता है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसियशन की वेबसाइट के मुताबिक बुलियन मार्केट में मंगलवार को सोने का रेट इस प्रकार रहा.. 

Back to top button