सोने की कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट, जाने ताजा रेट…

सोने की कीमतों में पिछले हफ्ते से गिरावट आना शुरू हुई, जो कि इस हफ्ते भी जारी है. MCX पर सोना पिछले चार ट्रेडिंग से कमजोर हो रहा है. सोने से ज्यादा कमजोरी चांदी में दिख रही है. 

MCX Gold: सोमवार को MCX पर सोने के जून वायदा में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला. इंट्रा डे में सोना 47650 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा और 47250 तक टूटा भी. हालांकि अंत में ये बिल्कुल फ्लैट होकर बंद हुआ. आज भी MCX पर सोने का जून वायदा गिरावट के साथ कारोबार करता दिख रहा है. MCX पर सोना इस वक्त 47420 के इर्द गिर्द ही घूम रहा है. इस पूरे महीने की बात करें तो सोना अबतक 2800 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है.  

बीते हफ्ते सोने की चाल (19-23 अप्रैल)

दिन                      सोना (MCX जून वायदा)      
सोमवार                  47393/10 ग्राम
मंगलवार                 47857/10 ग्राम
बुधवार                    48228/10 ग्राम
गुरुवार                   47772/10 ग्राम 
शुक्रवार                  47532/10 ग्राम 

सोने की चाल (12-16 अप्रैल का हफ्ता)

दिन                        सोना (MCX जून वायदा)      
सोमवार                  46419/10 ग्राम
मंगलवार                 46975/10 ग्राम
बुधवार                   46608/10 ग्राम
गुरुवार                   47175/10 ग्राम 
शुक्रवार                  47353/10 ग्राम 

सोने की चाल (5-9 अप्रैल का हफ्ता)

Back to top button