सोने से भी ज्यादा महंगे हैं इस पक्षी के पंख, कीमत ओर वजह जानकर हो जाओगे हैरान…

यह कुदरत अपनेआप में अनोखी हैं जिसमें कई तरह के पशु-पक्षी पाए जाते हैं। सभी जीव अपनेआप में अनोखी विशेषता रखते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे अनोखे पक्षी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी ताक में शिकारी बैठे रहते हैं और यह मिल जाए तो उनकी किस्मत खुल जाती हैं क्योंकि इस पक्षी के पंख बेहद कीमती हैं जो सोने के समान मोल रखते हैं। हम बात कर रहे हैं आइसलैंड में रहने वाला Eider polar duck। ये दुनिया का सबसे महंगा बिकने वाला पंख है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे दुनिया का सबसे गर्म प्राकृतिक फाइबर माना जाता है। इस काम में सबसे दिलचस्प बात ये है कि इसके लिए बतखों को मारा नहीं जाता है, बल्कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा ज़िंदा रखा जाता है।

इस पंख का इस्तेमाल लग्जरी ब्रांड अपने प्रोडक्ट्स बनाने के लिए करते हैं। इसका वजन बेहद कम बेहद हल्का और शरीर को गर्माहट देने वाला ये फाइबर इंटरनेशनल मार्केट में डिमांड में रहता है। जिस कारण इसकी डिमांड इंटरनेशनल मार्केट में काफी ज्यादा होती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये फाइबर तब तैयार होता है, जब ये पक्षी अपने अंडो को हैच करती है। जब किसी शिकारी के हाथ इसके पंख लगते हैं तो उसे इसकी अच्छी खासी रकम मिल जाती है।

ये फाइबर काफी हल्का होता है और बहुत कम मिल पाता है। जिस कारण 800 ग्राम फाइबर की कीमत बाज़ार में 5000 डॉलर से ज्यादा होती है। स्थानीय लोगों के लिए ये पक्षी रोजगार का ज़रिया है। लोग इसे ढूंढने के लिए साल में तीन बार निकलते हैं, लगभग एक किलोग्राम फाइबर के लिए उन्हें 60 बतखों के घोसले देखने पड़ते हैं।

Back to top button