मानसून का लुत्फ लेने के लिए जाएं देश की इन खूबसूरत जगहों पर

मानसून देशभर में दस्तक दे चुका हैं। सालभर से इस मौसम का इंतजार करने वाले रेन लवर्स इस मौसम का लुत्फ लेने के लिए तैयार हैं। शायद ही ऐसा कोई हो जो इस मौसम को पसंद ना करता हो। अपने पार्टनर के साथ बारिश के दिनों में गर्म गर्म चाय का लुत्फ लेने का भी अपना ही मजा हैं।मानसून का लुत्फ लेने के लिए जाएं देश की इन खूबसूरत जगहों पर

लेकिन जब बात करे इस मौसम में कही बाहर घूमने की तो ये आईडिया बेस्ट हैं। ट्रैवलिंग पसंद करने वालों के लिए बारिश के मौसम के लिए कई ऐसी जगहें है जो बारिश के मौमस का मजा दुगुना कर देगीं। तो आइए हम आपको बताते है कुछ ऐसी ही जगहों के लिए जो बारिश में अपनी खूबसूरती से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। यहां जाना आपको किसी जन्नत से कम नहीं लगेगा। 

मुन्नार, केरल- मानसून की शुरुआत जिस क्षेत्र से होती है वह है केरल। केरल की सुंदरता हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल होती हैं। यही वजह है कि पर्यटकों की भी पहली पसंद हैं। मानसून में यहां के नजारे देखने लायक होते हैं। यहा की सदाबहार हरियाली, ऊंचे पहाड़ इस मौसम में आंखो को सुकून देते हैं। ऐसे में मानसून में मुन्नार बेहतर विकल्प हैं। 

दार्जिलिंग: इस मौसम में दार्जिलिंग का ऑप्शन भी बेहतर हैं। वहां की सुंदरता को इस मौसम में चार चांद लग जाते हैं। बारिश के मौसम में यहां पर्यटक  भारी संख्या में आते हैं। 

उत्तराखंड- उतराखंड पर्यटन की दृष्टि से पूरी दुनियाभर में मशहूर हैं। यहा की वादियों का हर मौसम में लुत्फ उठाया जा सकता हैं। ऐसे में जब बात बारिश की हो तो ये मजा दुगुना हो जाता हैं। आपके लिए यह मानसून का मजा लेने की सबसे अच्छी जगह साबित हो सकती हैं। 

चेरापूंजी- चेरापूंजी बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा जाने जाना वाली जगह हैं। आपको बता दें कि देश में सबसे ज्यादा बारिश इस जगह होती हैं। इस जगह की खूबसूरती में बारिश का मौसम चार चांद लगा देता हैं।  

गोवा- गोवा वैसे तो हर सीजन के लिए बेस्ट हैं। लेकिन आप यहां बारिश के दिनों में भी जा सकते हैं। बारिश में गोवा घूमने का मजा ओर ज्यादा बढ़ जाता हैं। 

Back to top button