ग्लोबल रिफ्यूजी फोरम 2023 जिनेवा में शुरू

स्विट्जरलैंड के जिनेवा में तीन दिवसीय ग्लोबल रिफ्यूजी फोरम 2023 (GRF) शुरू हो गया। इसमें 165 देशों के करीब 4,000 प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद जताई जा रही है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, इस फोरम में शरणार्थी नेताओं, राष्ट्राध्यक्षों और व्यापारिक नेताओं सहित अन्य प्रतिनिधियों को वर्तमान में 114 मिलियन से ज्यादा विस्थापित लोगों के लिए जरूरी चुनौतियों और दीर्घकालिक समाधान करना है।

दुनिया में 114 मिलियन शरणार्थी और विस्थापित
वर्तमान समय में दुनिया में 114 मिलियन शरणार्थी और विस्थापित लोग हैं। विस्थापित लोगों को उत्पीड़न, मानवाधिकार उल्लंघन, हिंसा, सशस्त्र संघर्ष और गंभीर सार्वजनिक अव्यवस्था ने उनके घरों से निकलने के लिए मजबूर किया है।

‘दुनिया का ध्यान आकर्षित करने के साथ ही समर्थन प्राप्त करें’
शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त फिलिपो ग्रांडी ने प्रतिभागियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी प्रतिभागी दुनिया का ध्यान आकर्षित करने के साथ में सबका समर्थन प्राप्त करें। साथ ही इस ग्लोबल रिफ्यूजी फोरम को एकता का क्षण बनाएं। उन्होंने कहा कि हम सभी को यह सुनिश्चित करना होगा कि जो विस्थापित लोग भटक रहे हैं, उनके जीवन और उनकी स्वतंत्रता को सुरक्षा मिल सके।

उन्होंने गाजा पट्टी में मानवीय तबाही पर जोर देते हुए कहा कि यह दुखद है कि युद्ध में और भी लोगों की मौतें हो सकती हैं और बड़ी मात्रा में विस्थापन हो सकता है।

Back to top button